फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3.21 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.82 Lakh Patients Have Lost Their Lives

फ्रांस में रोजाना मिल रहे करीब 16 हजार कोरोना मरीज, विश्व में संक्रमण के मामले 3.21 करोड़ पार

Fri, 25 Sep 2020 01:21 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
3.21 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.82 Lakh Patients Have Lost Their Lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

फ्रांस की रिपोर्ट में 16,000 नए दैनिक कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। विश्व में संक्रमण को मामले 3.21 करोड़ के पार हो चुके हैं जबकि अब तक कुल 9.82 लाख लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन

 

इस बीच, यूरोप में कोविड-19 मामलों में एक और उछाल के बीच फ्लू का खतरा भी बढ़ गया है। इस कारण यहां दोहरी महामारी का खतरा देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों और सरकार को चेताया है कि वे सुरक्षा को कमजोर न होने दें और चौकस रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि निश्चित रूप से हम एक निर्णायक दौर में हैं। यूरोपीय संघ में स्वास्थ्य आयुक्त स्टेला कायरियाकाइड्स ने कहा कि इस क्षेत्र में सर्दियां करीब हैं और ऐसे में घातक कोरोना-19 और फ्लू एक साथ मार कर सकते हैं। इसलिए मौसमी फ्लू के टीके लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

साथ ही उन्होंने सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का पालन गंभीरता से करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्लू से उच्च जोखिम वाले वयस्कों को कोविड-19 का खतरा काफी अधिक रहता है।

इस बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य इंग्लैंड (पीएचई) के वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह जारी शोध के नतीजों को देखते हुए सुझाव दिया कि फ्लू और कोविड-19 का दोहरा खतरा मौत का जोखिम बढ़ा देता है। बता दें कि यूरोप में 15,000 से 17,000 लोग हर साल फ्लू से मारे जाते हैं।

रूस में कोरोना के 6,595 नए मामले, 149 मौतें
रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,595 नए मामले सामने आए हैं। यहां 12 जुलाई के बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ा रहा है। देश में एक दिन के भीतर कुल 149 कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 19,948 पर पहुंच गई है। यहां विदेश से आने वाले रूसी नागरिकों को कोविड-19 परीक्षण से गुजरना पड़ रहा है और नतीजे आने तक सेल्फ-आइसोलेशन में रहना पड़ रहा है।


कनाडा में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
कनाडा में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते हुए दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो ने कहा कि अगर लोग सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो देश एक उछाल की कगार पर है। उन्होंने अपने राष्ट्रीय संबोधन में कहा कि देश एक चौराहे पर है और सरकार इसे महामारी से उबारने में किसी भी तरह की मदद करने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान : संक्रमितों की संख्या 3.08 लाख पार
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 799 नए मामले प्रकाश में आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना वायरस से पीड़ितों की तादाद 3,08,217 तक पहुंच गई है। देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6,437 तक पहुंच गई जबकि 548 अन्य की हालत अभी भी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed