{"_id":"61e9b296d0981009886fe4a4","slug":"29-killed-in-stampede-at-religious-ceremony-in-liberia","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइबेरिया: धार्मिक समारोह में भगदड़ से 29 की मौत, चाकुओं से लैस अपराधियों ने किया था हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लाइबेरिया: धार्मिक समारोह में भगदड़ से 29 की मौत, चाकुओं से लैस अपराधियों ने किया था हमला
Fri, 21 Jan 2022 12:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मोनरोविया।
एजेंसी, मोनरोविया।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:36 AM IST
सार
यह घटना न्यू क्रू टाउन नामक समुद्र तट क्षेत्र में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिडेम्पशन अस्पताल ले जाया गया है। राष्ट्रपति जॉर्ज विया ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के घनी आबादी वाले इलाके में एक धार्मिक समारोह में मची भगदड़ में 11 बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 29 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता मोसेस कार्टर ने बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे चर्च में आयोजित समारोह में शामिल सैकड़ों लोगों पर चाकुओं से लैस अपराधियों के एक गिरोह ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना न्यू क्रू टाउन नामक समुद्र तट क्षेत्र में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिडेम्पशन अस्पताल ले जाया गया है। राष्ट्रपति जॉर्ज विया ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन