फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   26 year old Indian sentenced to nine months in jail for breaking Covid rules in Singapore

सिंगापुर: कोविड नियमों को तोड़ने पर 26 वर्षीय भारतीय को नौ माह की जेल की सजा सुनाई

Tue, 13 Jul 2021 01:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 01:16 AM IST
सार

  • कोविड-19 से संबंधित कानून तोड़ने के आरोप में 26 वर्षीय भारतीय बालाचंद्रन पार्थीबन के कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उसे पुलिस ने चांगी हवाई अड्डे से हिरासत में लिया और वापस सिंगापुर जनरल अस्पताल (एसजीएच) लेकर गई।

विज्ञापन
26 year old Indian sentenced to nine months in jail for breaking Covid rules in Singapore
जेल - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोविड-19 से संबंधित कानून तोड़ने के आरोप में 26 वर्षीय भारतीय बालाचंद्रन पार्थीबन को नौ माह जेल की सजा सुनाई गई है। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चरम पर होने के दौरान जब बालाचंद्रन को अस्पताल में रहकर उसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करने के लिए कहा गया था तब उसने देश छोड़ने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


बालाचंद्रन ने जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बिना देश छोड़ने की कोशिश की
कोविड-19 से संबंधित कानून तोड़ने के आरोप में 26 वर्षीय भारतीय बालाचंद्रन पार्थीबन के कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उसे पुलिस ने चांगी हवाई अड्डे से हिरासत में लिया और वापस सिंगापुर जनरल अस्पताल (एसजीएच) लेकर गई।
विज्ञापन


वह सार्वजनिक परिवहन से हवाई अड्डा गया था, उसने भारत के लिए टिकट खरीदने की नाकाम कोशिश की और वह हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर भी एक घंटे तक यहां-वहां घूमता रहा। उसने बाद में विदेशी कामगार पृथक-वास के नियम को तोड़ते हुए फिर से हवाई अड्डे पहुंचकर स्वदेश वापसी की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मई में कोविड नियमों के उल्लंघन के विभिन्न आरोपों को स्वीकार कर लिया था जिसमें दूसरों के लिए कोविड-19 का खतरा पैदा करना, बिना इजाजत पृथक-वास के क्षेत्र को छोड़ना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed