फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   25 years of imprisonment for parents who tied their 13 children from chain

अपने 13 बच्चों को सालों तक जंजीर से बांधने वाले माता-पिता को 25 साल की कैद

Mon, 22 Apr 2019 03:02 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 22 Apr 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
25 years of imprisonment for parents who tied their 13 children from chain
दोषी दंपति

कैलिफॉर्निया में अपने 13 बच्चों को बिस्तर से बांध कर और उन्हें भूखा रखने के दोषी दंपति को उनके बच्चों ने माफ कर दिया है। 13 बच्चों के माता-पिता डेविड और लुईस टर्पिन ने शुक्रवार को रिवरसाइड काउंटी की अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने इस दंपति को 25 साल की सजा दी। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि अब ये दंपति अपनी बाकी की जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे गुजारेगी। इस दंपति को जनवरी 2018 में तब गिरफ्तार किया गया था जब उनकी एक 17 साल की बेटी ने घर से भाग कर इसकी जानकारी दी। टर्पिन दंपति कम-से-कम 9 वर्षों तक अपने 13 में से 12 बच्चों को यातना देने, दुर्व्यवहार करने और जंजीर से बांध कर रखने का दोषी पाया गया है। डेविड और लुईस के बच्चों ने कोर्ट से कहा कि वो तमाम दुर्व्यवहार के बाद भी अपने माता-पिता से प्यार करते हैं।
विज्ञापन


दंपति की एक बेटी ने कहा, मैं अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती हूं। यह हमें पालने का सबसे अच्छा तरीका नहीं था, लेकिन इन्होंने ही मुझे वह इंसान बनाया जो मैं आज हूं। डेविड टुर्पिन (56) और लुईस टुर्पिन (49) अपने बच्चों को बार-बार सजा देते और पीटते थे, इसके बाद बच्चों ने घर से भागने की योजना बनाई। दंपति के एक और बच्चे ने बताया, मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मुझपर क्या बीती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी कभी मुझे आज भी बुरे सपने आते हैं कि मेरे भाई-बहनों को जंजीर से बांध कर पीटा जाता था। वह बीत चुका है और अब बस यही कहना चाहूंगा कि मैंने अपने माता-पिता को जो बहुत सी चीजें उन्होंने हमारे साथ कीं उसके लिए माफ  कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed