फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   24 Afghan civilians accidentally killed by special forces targeted while attacking Taliban

तालिबान पर हमले के दौरान अफगान विशेष बल का निशाना चूका, 40 नागरिकों की मौत

Tue, 24 Sep 2019 01:42 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
24 Afghan civilians accidentally killed by special forces targeted while attacking Taliban
तालिबान (फाइल)

अफगान विशेष बल द्वारा सोमवार को दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर किए गए अमेरिका समर्थित हवाई हमलों के दौरान कम से कम 40 नागरिक मारे गए। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। अफगान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता रद्द हो जाने के बाद अफगानिस्तान में हिंसा और बढ़ गई है। उप प्रांतीय पार्षद अब्दुल माजिद अखुंद ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, जो मूसा काला जिले में एक शादी समारोह में गए थे। उन्होंने कहा कि 12 अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हताहतों की संख्या के बारे में विरोधाभासी खबरें आ रही हैं, क्योंकि ये क्षेत्र तालिबान के कब्जे में है। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान के मुताबिक मूसा काला के विभिन्न इलाकों में दो अलग-अलग हमले किए गए। उन्होंने कहा कि पहले अभियान में छह विदेशी लड़ाके मारे गए, जबकि दूसरा हमला निशाने से चूक गया और “गलती से” नागरिक उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मूसा काला जिले में इस अभियान के दौरान तालिबान के 22 विदेशी सदस्य मारे गए और 14 को गिरफ्तार किया गया है। बयान के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादियों में पांच पाकिस्तानी नागरिक और एक बांग्लादेशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed