फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   23 leaders including Indian Americans to be appointed as commissioners to the US President Advisory Commission

अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार आयोग के आयुक्त के रूप में नियुक्त किए जाएंगे 4 अमेरिकी भारतीय समेत 23 नेता

Tue, 21 Dec 2021 05:18 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Dec 2021 05:18 AM IST
विज्ञापन
23 leaders including Indian Americans to be appointed as commissioners to the US President Advisory Commission
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सलाहकार आयोग के आयुक्त के रूप में चार अमेरिकी भारतीय समेत 23 नेता नियुक्त किए जाएंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि भारतीय अमेरिकी अजय भुटोरिया, कमल कलसी, सोनल शाह और स्मिता शाह सहित 23 नेताओं को एशियाई अमेरिकियों, हवाई के मूलनिवासी और प्रशांत द्वीप वासियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


सलाहकार आयोग में चार भारतवंशियों की नियुक्ति चाहते हैं बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने चार भारतीय-अमेरिकी- अजय जैन भुटोरिया, सोनल शाह, कमल कलसी और स्मिता शाह को अपने सलाहकार आयोग के सदस्यों के रूप में नियुक्त करने की इच्छा जाहिर की है। बाइडन ने इन चारों को एशियाई अमेरिकियों, हवाई के मूलनिवासी और प्रशांत द्वीप वासियों के सलाहकार आयोग (एएएनएचपीआई) में नियुक्त करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि आयोग, राष्ट्रपति को बताएगा कि सार्वजनिक, निजी और गैर-लाभकारी क्षेत्र के लिए समानता के साथ कैसे काम कर सकते हैं। आयोग पर राष्ट्रपति को एशियाई-विदेशियों की पसंद बनने व उनसे हो रही हिंसा से निपटने के लिए नीतियों पर सलाह देने तथा एएएनएचपीआई महिलाओं, समलैंगिकों और दिव्यांगों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए नीतियों पर सलाह देने का भी जिम्मा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें भुटोरिया सिलिकॉन वैली प्रौद्योगिकी में खास मुकाम रखते हैं। सेना में करीब 20 वर्षों तक सेवा देने वाले न्यूजर्सी के चिकित्सक डॉ. कलसी को अफगानिस्तान में युद्ध हताहतों की देखभाल के लिए कांस्य स्टार पदक दिया गया था। सोनल शाह एक सामाजिक नवप्रवर्तक नेता हैं। वहीं, स्मिता एन शाह एक इंजीनियर, उद्यमी और नागरिक नेता हैं, जो शिकागो स्थित ‘स्पैन टेक’, की अध्यक्ष एवं सीईओ हैं।

भारतवंशी उजरा जेया तिब्बती मुद्दों के लिए विशेष अमेरिकी संयोजक नियुक्त
अमेरिका ने तिब्बत के मुद्दों के लिए भारतीय मूल की राजनयिक उजरा जेया को अपना विशेष संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें तिब्बत पर एक समझौते के लिए चीन और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के बीच ठोस बातचीत को आगे बढ़ाने का काम सौंपा गया है। अपने राजनयिक करियर में नई दिल्ली में भी तैनात रह चुकी जेया ने 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विदेश सेवा से इस्तीफा दे दिया था। वह नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकारों की अवर सचिव भी हैं। वे अब तिब्बत के मामलों से संबंधित अमेरिकी सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और परियोजनाओं का समन्वय करेंगी। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, मैंने तिब्बती मुद्दों के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष संयोजक के तौर पर अवर सचिव उजरा जेया को नामित किया है। वे तत्काल प्रभाव से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।


चीन ने नई नियुक्ति का विरोध किया
चीन ने तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिका के विशेष समन्वयक की स्थापना का विरोध किया और इस नियुक्ति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि तिब्बत विशुद्ध रूप से चीन के आंतरिक मामलों से जुड़ा है जिसमें वह किसी भी बाहरी ताकत को दखल की अनुमति नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed