फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   22 people dead in Philippines due to storm

फिलीपीन में तूफान का कोहराम, मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई

Sun, 30 Dec 2018 04:30 PM IST
Shilpa Thakur मनीला, भाषा
मनीला, भाषा Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 30 Dec 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
22 people dead in Philippines due to storm
Philippines storm - फोटो : Democratic Accent

फिलीपीन में सप्ताहांत पर आए एक तूफान के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बाढ़ में डूबे इलाकों में बचाव अभियान चल रहा है। 


loader

सरकार के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कहा कि बिकॉल और ईस्टर्न विजयास क्षेत्रों में तूफान की वजह से हुई भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या चार से बढ़ गई है। तूफान के कारण भारी बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ। कई लोगों की मौत भूस्खलन और डूबने की वजह से हुई है। बाढ़ का पानी अब उतरा नहीं है।

बिकॉल क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा दफ्तर के प्रमुख सी. यूकोट ने बताया कि अधिकतर प्रभावित इलाकों में पानी भरा हुआ हैं। हम लोगों को बचाने के लिए सैनिक और रबड़ बोट भेज रहे हैं। कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी घरों की छत पर पहुंच गया है।

नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बिकॉल में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है जबकि ईस्टर्न विजयास में छह अन्य की जान गई है। क्षेत्रीय आपदा अधिकारियों के मुताबिक, तूफान आने से पहले 22,000 से ज्यादा लोगों ने अपना घर-बार छोड़ दिया था। तूफान ने चावल और मक्के की फसल को नष्ट कर दिया। 

सरकार ने रविवार को उत्तरी फिलीपीन में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed