{"_id":"5c28a551bdec2256aa76ecd5","slug":"22-people-dead-in-philippines-due-to-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपीन में तूफान का कोहराम, मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपीन में तूफान का कोहराम, मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई
Sun, 30 Dec 2018 04:30 PM IST
Shilpa Thakur
मनीला, भाषा
मनीला, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
Philippines storm
- फोटो : Democratic Accent
फिलीपीन में सप्ताहांत पर आए एक तूफान के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बाढ़ में डूबे इलाकों में बचाव अभियान चल रहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सरकार के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कहा कि बिकॉल और ईस्टर्न विजयास क्षेत्रों में तूफान की वजह से हुई भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या चार से बढ़ गई है। तूफान के कारण भारी बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ। कई लोगों की मौत भूस्खलन और डूबने की वजह से हुई है। बाढ़ का पानी अब उतरा नहीं है।
बिकॉल क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा दफ्तर के प्रमुख सी. यूकोट ने बताया कि अधिकतर प्रभावित इलाकों में पानी भरा हुआ हैं। हम लोगों को बचाने के लिए सैनिक और रबड़ बोट भेज रहे हैं। कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी घरों की छत पर पहुंच गया है।
नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बिकॉल में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है जबकि ईस्टर्न विजयास में छह अन्य की जान गई है। क्षेत्रीय आपदा अधिकारियों के मुताबिक, तूफान आने से पहले 22,000 से ज्यादा लोगों ने अपना घर-बार छोड़ दिया था। तूफान ने चावल और मक्के की फसल को नष्ट कर दिया।
सरकार ने रविवार को उत्तरी फिलीपीन में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।