{"_id":"628eaf942e940b093d4a70dc","slug":"22-killed-in-shooting-during-police-action-in-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brazil shooting: ब्राजील में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोलीबारी में 22 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brazil shooting: ब्राजील में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोलीबारी में 22 लोगों की मौत
Thu, 26 May 2022 04:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रियो दी जिनेरियो।
एजेंसी, रियो दी जिनेरियो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 May 2022 04:07 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि कुछ आपराधिक लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के रियो दी जिनेरियो की विला क्रुजेइरो बस्ती में पुलिस ने एक अभियान के तहत छापा मारा। इसके बाद हुई भीषण गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुछ आपराधिक लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान गोलीबारी में एक 41 वर्षीय महिला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद 11 घायलों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में निवासी अपनी कारों से उन और लोगों को लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे, जिन्हें गोलियां लगी थीं। इनमें से कुछ की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक अस्पताल में 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और सात लोगों का उपचार किया जा रहा था। यह रियो के हालिया इतिहास में पुलिस के सबसे घातक अभियानों में से एक है। एक वर्ष पूर्व जाकारेजिन्हो बस्ती में छापेमारी में 28 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
मेक्सिको में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
मेक्सिको में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां के दो बार में सोमवार देर रात दो ड्रग तस्कर गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में आठ महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हुई है। हमले एक ही सड़क पर दो बार में हुए। पीड़ितों में से 10 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक को बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। यह लड़ाई ड्रग तस्कर गुटों में आपसी प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई।