फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   22 crore reward for a criminal whoes sketch looks like Zuckerberg in Colombia

अजीब मामला: कोलंबिया में जुकरबर्ग जैसे दिखने वाले अपराधी पर 22 करोड़ इनाम

Fri, 02 Jul 2021 06:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 06:18 AM IST
सार

पुलिस ने जांच में कुछ संदिग्धों की पहचान की। इन्हें देखने वालों से मिली जानकारी के आधार पर आर्टिस्ट से दो स्केच बनवाए। जिसमें एक स्केच की शक्ल फेसबुक के मालिक से मेल खाती है।

विज्ञापन
22 crore reward for a criminal whoes sketch looks like Zuckerberg in Colombia
मार्क जुकेरबर्ग - फोटो : Social Media

विस्तार

कोलंबिया पुलिस ने देश के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों के स्केच फेसबुक पर जारी किए हैं। इनका पता बताने पर 22 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि एक स्केच में आरोपी की शक्ल फेसबुक के ही मालिक मार्क जुकरबर्ग से मेल खाती है। यह स्केच 28 फरवरी को फेसबुक पर अपलोड होने के बाद से हजारों लोगों ने इन पर प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


इन्हें साझा करते हुए जुकरबर्ग पर कई मजाकिया टिप्पणी भी की जा रही हैं। दरअसल कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक शुक्रवार को जिस हेलिकॉप्टर में सवार होकर जा रहे थे उसी पर कई गोलियां बरसाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर में देश के रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और एक राज्य के गवर्नर भी थे। पुलिस ने जांच में कुछ संदिग्धों की पहचान की। इन्हें देखने वालों से मिली जानकारी के आधार पर आर्टिस्ट से दो स्केच बनवाए। 


स्केच फेसबुक पर अपलोड करते राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि इन्हें पकड़ने में पुलिस की मदद करें। पता बताने वाले को करीब 22 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा के साथ संपर्क के लिए फोन नंबर भी दिए गए। स्केच में एक की शक्ल मार्क जुकरबर्ग की शक्ल से मेल खाने के बाद पुलिस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed