{"_id":"5e10f1fc8ebc3e88010678a6","slug":"21-men-including-mayor-fined-for-granting-nepalese-citizenship-two-indians-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली नागरिकता दिलाने में मेयर सहित 21 पर जुर्माना, दो भारतीयों की नागरिकता की गई रद्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाली नागरिकता दिलाने में मेयर सहित 21 पर जुर्माना, दो भारतीयों की नागरिकता की गई रद्द
Sun, 05 Jan 2020 01:44 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया फैसला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में फर्जी दस्तावेजों व दोहरी नागरिकता को लेकर हड़कंप मचा है। एक मेयर सहित 21 लोगों पर जनपद न्यायालय ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन पर आरोप है कि नेपाल में जन्मसिद्ध नागरिकता दिलवाने में इन ने सहयोग किया है। वहीं दो आरोपी भारतीय युवकों की नेपाली नागरिकता रद्द करते हुए उनपर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जिला अदालत उपसचिव गुणराज पराजुली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल के संविधान में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है।
भारतीय क्षेत्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिला बनकटवा प्रखंड के ग्राम सेमरी चंपारण निवासी हाफिज देवान व अली मोहम्मद पुत्रगण मीर हसन देवान द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल रौतहट हथियाही गाविस 7 में नेपाली जन्मसिद्ध नागरिकता लिया गया है जिसे बनवाने में कटहरिया नगरपालिका प्रमुख (मेयर) सियाराम कुशवाहा सहित 21 अन्य लोगों ने सहयोग किया था।
विज्ञापन
सुनवाई के उपरांत जिला न्यायालय रौहतक ने 25-25 हजार की दर से सभी 21 लोगों पर जुर्माना लगाया है। वहीं आरोपी हाफिज देवान व अली मोहम्मद की नेपाली नागरिकता रद्द करते हुए उनपर भी 50-50 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन