{"_id":"5f63f50099135e03424cf908","slug":"20-year-old-struggle-cannot-end-in-few-hours-of-discussion-taliban-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 सालों से चला आ रहा संघर्ष कुछ घंटे की चर्चा से खत्म नहीं हो सकता : तालिबान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
20 सालों से चला आ रहा संघर्ष कुछ घंटे की चर्चा से खत्म नहीं हो सकता : तालिबान
Fri, 18 Sep 2020 05:15 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 18 Sep 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Afghan Taliban Chief mullah haibatullah akhundzada
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान के अनुसार, 20 सालों से चला आ रहा संघर्ष कुछ घंटे में खत्म होने का कोई मतलब नहीं बनता। तालिबान सीजफायर के लिए सहमत नहीं होगा। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा कि जंग के मुख्य कारणों पर चर्चा नहीं किए जाने तक तालिबान सीजफायर के लिए राजी नहीं हो सकता है। टोलो न्यूज ने बताया कि प्रवक्ता नईम ने वार्ता के पहले चरण की शुरुआत के साथ आतंकियों के हिंसा में कमी करने और सरकार के अपनी आक्रामक कार्रवाईयों पर रोक नहीं लगाने का दावा किया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि 20 सालों से चल रहा संघर्ष कुछ घंटे की चर्चा से खत्म नहीं हो सकता है। हमारे विचार से इस लड़ाई की समस्या के मुख्य मुद्दे पर चर्चा की जानी चाहिए। इसके बाद समस्या के स्थायी तौर पर समाधान के लिए फिर सीजफायर पर चर्चा की जानी चाहिए। नईम ने कहा कि मान लें अगर आज हम सीजफायर का ऐलान करते हैं, लेकिन कल समझौते पर सहमत होने में असफल होते हैं तो क्या हम फिर से लड़ाई लड़ेंगे। इसका कोई मतलब नही बनता है। उन्होंने कहा कि तालिबान, जनता और देश के प्रति जवाबदेह इस्लामिक व्यवस्था चाहता है।
विज्ञापन