{"_id":"66938cdec62fe46b850e1e0b","slug":"20-satellites-will-crash-on-earth-after-spacex-rocket-goes-into-wrong-orbit-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpaceX: मस्क की कंपनी को झटका; पृथ्वी पर गिरने वाले हैं 20 उपग्रह, रॉकेट के गलत कक्षा में जाने से हुआ ऐसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
SpaceX: मस्क की कंपनी को झटका; पृथ्वी पर गिरने वाले हैं 20 उपग्रह, रॉकेट के गलत कक्षा में जाने से हुआ ऐसा
Sun, 14 Jul 2024 02:01 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:01 PM IST
सार
स्पेसएक्स ने यह भी आश्वासन दिया है कि उपग्रहों के पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने से कक्षा में मौजूद अन्य उपग्रहों या सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
स्पेसएक्स
- फोटो : @elonmusk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस समय अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रसार को लेकर निजी कंपनियों में होड़ सी लगी है। इसके चलते अंतरिक्ष में रॉकेट की संख्या में बढोतरी हुई है। इस बीच, निजी कंपनी स्पेसएक्स को करारा झटका लगा है। मस्क की कंपनी ने जानकारी दी है कि गुरुवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया से फाल्कन-9 रॉकेट से लॉन्च किए गए 20 उपग्रह वापस पृथ्वी पर गिरने वाले हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि दरअसल, रॉकेट लॉन्चिंग के समय तकनीकी समस्या आ गई। उस दौरान रॉकेट के दूसरे चरण का इंजन ठीक से काम नहीं कर पाया। उस दौरान इंजन से तरल ऑक्सीजन का रिसाव देखा गया। इसके चलते रॉकेट प्रथ्वी की बहुत नीचे कक्षा में स्थापित हो गए। कंपनी ने यह भी बताया कि कक्षा के सबसे निचले बिंदु से रॉकेट को ऊपर उठाने के लिए उनकी टीम द्वारा कोशिशें की गईं, लेकिन वे उस बिंदु पर आ चुके थे जहां से उन्हें ऊपर ले जाना संभव नहीं था। स्पेसएक्स ने कहा कि उसकी टीम ने 10 उपग्रहों से संपर्क किया और उनके आयन थ्रस्टर्स का उपयोग करके कक्षा बढ़ाने की कोशिशें की। लेकिन वे पृथ्वी से केवल 135 किमी ऊपर ही थे।
विज्ञापन
हालांकि स्पेसएक्स ने यह भी आश्वासन दिया है कि उपग्रहों के पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने से कक्षा में मौजूद अन्य उपग्रहों या सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
एलन मस्क ने भी स्पेसएक्स द्वारा किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम आयन थ्रस्टर्स को वार्प 9 के समकक्ष चलाने के लिए सैटेलाइट सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहे हैं। यह शायद काम नहीं करेगा, लेकिन हम कोशिशें कर रहे हैं।