फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 Runners Dead As Extreme Weather Hits China Marathon near Yellow River Stone Forest

चीन: 100 किमी माउंटेन मैराथन पर खराब मौसम का कहर, 20 धावक हार गए जिंदगी की रेस

Sun, 23 May 2021 08:17 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 08:17 AM IST
सार

चीन में एक मैराथन के दौरान तेज हवा, भीषण बारिश और दूर-दूर तक फैले पहाड़ों के बीच फतह करने को दौड़ रहे धावकों में से 20 की मौत हो गई। वहीं एक लापाता है। 

विज्ञापन
20 Runners Dead As Extreme Weather Hits China Marathon near Yellow River Stone Forest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में 100 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री पर्वतीय मैराथन पर खराब मौसम कहर बन टूटा। तेज हवा, भीषण बारिश और दूर-दूर तक फैले पहाड़ों के बीच मैराथन फतह करने को दौड़ रहे धावकों में से 21 जिंदगी की रेस हार गए। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को चीन के उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत के बाइयिन शहर नजदीक एक पर्यटक स्थल 'येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट' में 100 किलोमीटर क्रॉस कंट्री पर्वतीय मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को तेज हवाओं और बर्फीली बारिश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पर्वतीय मैराथन में कुल 172 लोगों ने भाग लिया था।

अचानक से खराब हुआ मौसम
बाइयिन शहर के मेयर झांग शुचेन ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे दौड़ वाले इलाके में अचानक ओलावृष्टि एवं बर्फीली बारिश हुई तथा तेज हवाएं चलीं। वायुमंडलीय तापमान में अचानक गिरावट के कारण लोगों को दिक्कत होने लगी। उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिभागियों से मदद के संदेश मिलने के तुरंत बाद मैराथन आयोजकों ने एक बचाव दल भेजा, जो 18 प्रतिभागियों को बचाने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ धावकों के लापता होने के बाद रोकी स्पर्धा

झांग ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे दौड़ में भाग लेने वाले कुछ लोगों के लापता होने के बाद स्पर्धा रोक दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय सरकार ने लापता लोगों की तलाश के लिए उपकरणों से लैस 1,200 से अधिक बचावकर्ताओं को काम में लगाया। इलाके में रात को फिर से तापमान गिर गया, जिससे तलाश एवं बचाव अभियान और मुश्किल हो गया।

151 प्रतिभागियों को बचा लिया गया
झांग ने बताया कि इस मैराथन में 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 151 को बचा लिया गया। इनमें से आठ को मामूली चोटें आईं हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं 20 धावकों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक लापता है। 

 इससे पहले, 2010 में चीन के इसी प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन के चलते 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

चाइन डेली के मुताबिक, येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट अपने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। कई चीनी टेलीविजन शो और फिल्मों में इसे दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed