फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 people with 3 Indians missing in Nepal river flood

नेपाल में बाढ़ का कहर: नदी में आए उफान से 3 भारतीयों समेत 20 लोग हुए लापता

Fri, 18 Jun 2021 02:25 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 02:25 AM IST
सार

  • नेपाल के मेलम्ची में आई बाढ़ में फंसे 74 लोगो को नेपाली सेना, शशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस ने बचाया है।
  • फिलहाल एक शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
20 people with 3 Indians missing in Nepal river flood
नेपाल में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेपाल के तराई और पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सिन्धुपाल्चोक जिले की मेलम्ची नदी में आई बाढ़ के चलते बृहस्पतिवार को 3 भारतीयों समेत 20 लोग लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय जिला प्रशासन कार्यालय के मुताबिक भारतीय नागरिक कमल लोचन महतो, विजय वासुमंतरी और जिनदाओ वासुमंतरी लापता बताए गए हैं। मेलम्ची में आई बाढ़ में फंसे 74 लोगो को नेपाली सेना, शशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस ने बचाया है।
विज्ञापन


फिलहाल एक शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। नेपाल में पिछले कुछ दिनों से मानसून की शुरूआत में ही बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। बाढ़, भूस्खलन में अब तक 11 लोग घायल बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने कोशी, नारायणी, करनाली और महाकाली समेत कुछ नदियों और नालों में बाढ़ की चेतावनी दी है। इसी तरह कंकई, कमला, बागमती और उसकी सहायक नदियों में भी जलस्तर की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि पश्चिम राप्ती, टीनाउ और बाबई की छोटी नदियों में भी पानी का प्रवाह बढ़ने लगा है।

बागमती प्रदेश, बागमती के डोलखा, रामेछाप, रासुवा, सिंधुपालचौक, नुवाकोट, धादिंग, काठमांडू, चितवन और मकवानपुर में नदियों और नालों में आज बाढ़ की चेतावनी दी गई है। गंडकी प्रदेश के गंडकी के गोरखा, मनांग, लामजुंग, कास्की, परबत, बगलुंग, म्यागड़ी, तनहू और स्यांगजा में बाढ़ का खतरा है।

लुंबिनी प्रदेश के लुंबिनी के दाग, प्यूथन, बांके, बर्दिया और रुकुम की नदियों और झरनों में पानी का बहाव बढ़ने से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। करनाली प्रदेश के करनाली के सुरखेत, साल्यान, दैलेख, कालीकोट, जाजरकोट और हुमला में भी बाढ़ का खतरा है।


मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि बाढ़ और भूस्खलन का खतरा ज्यादा है क्योंकि अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने नदी के किनारे और ढलानों पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed