{"_id":"62af44d15be9b62f86447dda","slug":"20-indian-fishermen-jailed-in-pakistan-for-five-years-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Fishermen Released: पाकिस्तान की जेल से 20 भारतीय मछुआरे रिहा, पांच साल से कैद थे ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Indian Fishermen Released: पाकिस्तान की जेल से 20 भारतीय मछुआरे रिहा, पांच साल से कैद थे
Sun, 19 Jun 2022 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:16 PM IST
सार
मछुआरों को कराची के लांधी इलाके में मलीर जिला जेल में रखा गया था। वाघा सीमा पर जाने के लिए मछुआरों लाहौर भेजा गया है, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान ने सद्भावना दिखाते हुए रविवार को 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन्हें पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर पिछले पांच वर्षों से कराची की एक जेल में कैद थे।
विज्ञापन
इन मछुआरों को कराची के लांधी इलाके में मलीर जिला जेल में रखा गया था। वाघा सीमा पर जाने के लिए मछुआरों लाहौर भेजा गया है, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जेल अधीक्षक मोहम्मद इरशाद ने बताया कि मछुआरों को संघीय सरकार के आदेश पर रिहा किया गया है। उन्होंने कहा, वे पिछले पांच वर्षों से जेल में थे।
विज्ञापन
इरशाद के मुताबिक, मछुआरों को जून 2018 में समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया था। जेल में बंद रहने के बाद मछुआरों को ईधी ट्रस्ट को सौंपा गया। ट्रस्ट के प्रमुख फैसल ईधी ने कहा कि भारतीय मछुआरों की यात्रा का सारा खर्च उनकी संस्था उठाएगी।
विज्ञापन