America: उड़ान से पहले दो महिलाओं सार्वजनिक तौर पर कपड़ा बदले को कहा गया, अमेरिकन एयरलाइंस निशाने पर
दो महिलाओं को अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में सवार होने के लिए बिना कवर के सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े बदलने के लिए मजबूर किया गया। यात्रियों में से एक क्रिसी मायर ने एक ट्वीट पोस्ट कर कहा कि यह घटना लास वेगास के हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार दो महिलाओं ने दावा किया है कि उन्हें अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में सवार होने के लिए बिना कवर के सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े बदलने के लिए मजबूर किया गया था। यात्रियों में से एक क्रिसी मायर ने एक ट्वीट पोस्ट कर कहा कि यह घटना लास वेगास के हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई।
एक महिला ने एयरलाइन पर आरोप लगा अपनी तस्वीरें साझा की
मायर ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा, "अमेरिकन एयर के एक कर्मचारी ने मुझे और @keanuCthompson को फ्लाइट में बैठने से पहले पैंट बदलने के लिए मजबूर किया। यह एक रिवार्ड्स सदस्य के साथ व्यवहार करने का कोई तरीका नहीं है।" यात्री ने हवाई अड्डे पर पहुंचने के दौरान पहने हुए कपड़ों के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने वह तस्वीर भी पोस्ट की जिन कपड़ों को उन्हें उड़ान भरने से पहले कथित तौर पर पहनने का अनुरोध किया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों महिलाओं ने मैक्सी स्कर्ट और पतलून पहनी हुई थी, जिसे उन्हें अंततः शॉर्ट्स में बदलना पड़ा।
अमेरिकी एयरलाइन के प्रति लोगो ंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की
एक अन्य ट्वीट में, उन्होंने कहा, "सचमुच बिना किसी कवर के गेट पर बदलना पड़ा। सोशल मीडिया पर थ्रेड का जवाब देते हुए, अमेरिकन एयरलाइन ने घटना के संबंध में उन्हें अधिक जानकारी भेजने का अनुरोध किया। एयरलाइन ने लिखा, 'आपकी टिप्पणियां हमें चिंतित करती हैं। कृपया डीएम में हमसे जुड़ें, हम यहां हैं और सुनने के लिए तैयार हैं। मायर ने जवाब दिया, "यह वास्तव में अपमानजनक था और मैं आप लोगों के प्रति बहुत वफादार हूं, मेरे पास क्रेडिट कार्ड और सब कुछ है।" सह-यात्री कीनू थॉम्पसन ने एक ट्वीट में कहा, "मैं गेट पर अपनी कमर से नीचे नग्न थी... यह कैसे ठीक है?"कई इंटरनेट यूजर्स इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अमेरिकन एयरलाइंस के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया।