फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2 Indian spies expelled from Australia for trying to 'steal secrets' in 2020: Australian media

Australia: 2020 में दो भारतीय जासूसों को किया गया था निष्कासित, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा

Wed, 01 May 2024 01:32 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 May 2024 01:32 AM IST
सार

 'द ऑस्ट्रेलियन'और 'द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' ने कहा कि दो भारतीय जासूसों को देश से निष्कासित किया गया। जबकि ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने किसी संख्या का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
2 Indian spies expelled from Australia for trying to 'steal secrets' in 2020: Australian media
भारत-ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय ध्वज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने संवेदनशील रक्षा परियोजनाओं और हवाई अड्डे की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय सामान चुराने के प्रयास के आरोप में 2020 में दो भारतीय जासूसों को निष्कासित कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मंगलवार को यह दावा किया। 

विज्ञापन


 'द ऑस्ट्रेलियन'और 'द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' ने कहा कि दो भारतीय जासूसों को देश से निष्कासित किया गया। जबकि ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने किसी संख्या का जिक्र नहीं किया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबरों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन

 
एबीसी की रिपोर्ट में कहा गया, भारतीय जासूसों को इसलिए ऑस्ट्रेलिया से बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि वे संवेदनशील रक्षा परियोजनाओं और हवाई अड्डों की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय रहस्य चुराने की कोशिश करते पकड़े गए। इसमें कहा गया है कि इन विदेशी जासूसों पर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों की बारीकी से निगरानी करने और मौजूदा व पूर्व सियासी नेताओं के साथ करीबी संबंध विकसित करने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले वॉशिंगटन पोस्ट ने पिछले साल आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की कथित साजिश रचने के लिए भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के एक अधिकारी का नाम लिया था। वहीं, भारत ने मंगलवार को कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में अवांछित और अप्रमाणित आरोप लगाए गए हैं। अखबार की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रॉ के दो अधिकारियों को 2020 में ऑस्ट्रेलिया से निष्कासित कर दिया गया था। 


एबीसी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठन (एएसआईओ) के महानिदेशक माइक बर्गेस ने पहली बार 2021 में जासूसों के गिरोह का जिक्र किा था, लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया था कि इस गतिविधि के पीछे कौन सा देश था। रिपोर्ट में बर्गेस के हवाले से कहा गया, जासूसों ने मौजूदा और पूर्व राजनेताओं, एक विदेशी दूतावास और एक राज्य की पुलिस सेवा के साथ लक्षित संबंध विकसित किए। उन्होंने अपने देश के प्रवासी समुदाय की निगरानी की और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार संबंधों के बारे में गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed