{"_id":"5f5c34618ebc3e98176a19fb","slug":"19th-anniversary-of-september-11-terrorist-attack-new-york-shines-in-blue","type":"story","status":"publish","title_hn":"9\/11 मेमोरियल और संग्रहालय ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जलाई दो लंबी नीली रोशनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
9/11 मेमोरियल और संग्रहालय ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जलाई दो लंबी नीली रोशनी
Sat, 12 Sep 2020 08:07 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Sep 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
9/11 आतंकवादी हमले को पूरे हुए 19 साल
- फोटो : ANI
9/11 आतंकवादी हमले के 19 साल पूरे होने पर शहीदों को याद करते हुए न्यूयॉर्क नीली बत्ती में जगमगाता दिखा। अमेरिका के 9/11 मेमोरियल और संग्रहालय ने एक फोटो जारी की है कि जिसमें दो नीली रंग की किरणें आसमान की ओर जाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
New York shines in blue on 19th anniversary of 9/11. #TributeinLight's twin beams remind us of our loss & the blue lights shining from the facades & spires of buildings remind us of our solidarity & strength together: 9/11 Memorial & Museum, US pic.twitter.com/ikYoDuUHuf
— ANI (@ANI) September 12, 2020
विज्ञापन
9/11 मेमोरियल और संग्रहालय का कहना है कि ये दो नीली रोशनी न्यूयॉर्क हादसे को याद करते हुए श्रद्धांजलि के तौर पर जलाई जाती है। ये नीली रोशनी हमें हमारे नुकसान की याद दिलाती है, ये रोशनी हमें एक साथ हमारी एकजुटता और ताकत की याद दिलाती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कल 9/11 की 19वीं बरसी थी। इस दिन न्यूयॉर्क की शान कहे जाने वाले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। उस समय अल कायदा आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले को भयावह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस तरीके का हमला उससे पहले कभी नहीं हुआ था।
हमले को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने चार यात्री विमानों को कब्जे में लिया और दो विमान ट्रेड सेंटर से टकरा दिए। तीसरा विमान पेंटागन पर और चौथे विमान को जंगल में गिरा दिया।