फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   18 people killed as tanker carrying gasoline explodes in southern Nigeria Update World News In Hindi

Nigeria Gasoline Explodes: नाइजीरिया में एक बार फिर पेट्रोल टैंकर विस्फोट से मचा तहलका, 18 लोगों की गई जान

Sun, 26 Jan 2025 04:38 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 26 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

Nigeria Gasoline Explodes: नाइजीरिया को ना जाने किसकी नजर लग गई है। आय दिन कोई ना कोई बड़ी घटना घटने से एक साथ कई लोगों की जान चली जाती है। जहां एक बार फिर नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट होने से 18 लोगों की जान चली गई है। 

विज्ञापन
18 people killed as tanker carrying gasoline explodes in southern Nigeria Update World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिणी नाइजीरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना नाइजीरिया के एनुगु राज्य के एनुगु-ओनित्शा एक्सप्रेसवे पर हुई, जब गैसोलीन से भरा टैंकर नियंत्रण खो बैठा और 17 वाहनों से टकरा गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में घायल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीन अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


नाइजीरिया में ट्रैंकर विस्फोट की दुर्घटनाएं आम 
देखा जाए तो नाइजीरिया में पेट्रोल और गैसोलीन टैंकर दुर्घटनाएं आम हैं, क्योंकि देश में कुशल रेलवे प्रणाली की कमी है। जहां इसी महीने की शुरुआत में, नाइजर राज्य में एक गैसोलीन टैंकर के विस्फोट में 98 लोग मारे गए थे, जब लोग दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से गैसोलीन निकालने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने शुरू की मुहिम
नाइजीरिया में एक बार फिर आज हुए टैंकर विस्फोट के बाद अधिकारी हरकत में आते हुए नजर आ रहें है। जहां इस घटना के बाद अधिकारियों ने गिरे हुए टैंकरों से पेट्रोल निकालने की प्रथा के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया। नाइजीरिया में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं, जब सरकार ने सब्सिडी हटा दी थी और संसाधनों का इस्तेमाल विकास कार्यों के लिए करने का फैसला लिया था, जिससे स्थानीय लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed