फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   17 Year old teen attacked by shark, Father rescued but lost one leg in America

अमेरिका: बेटी पर शार्क ने हमला किया तो पिता ने ऐसे किया बचाव, फिर भी एक पैर गंवाया

Wed, 05 Jun 2019 03:55 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 05 Jun 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
17 Year old teen attacked by shark, Father rescued but lost one leg in America
पेइजे विंटर - फोटो : social media

अमेरिका में 17 साल की पेइजे विंटर ने शार्क मछली के हमले में अपना एक पैर गंवा दिया है। स्वीमिंग करने के दौरान उसपर एक शार्क ने हमला कर दिया था। विंटर ने अपना पूरा दिन उत्तरी कैरोलिना स्थित बीच पर बिताया, दोपहर बाद उसपर शार्क ने हमला किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक विंटर के पिता उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए और तब तक शार्क से लड़ते रहे जब तक उन्होंने अपनी बेटी को उसके चंगुल से नहीं छुड़ा लिया।


loader

विंटर के एक पैर और हाथों में गहरे घाव आए, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसके परिवार का कहना है, "तेज आक्रमण के कारण उसका एक पैर नहीं बच सका।" इस परिवार ने अपनी बेटी के इलाज के लिए अभी तक 11 हजार डॉलर की डोनेशन जमा कर ली है। 

विंटर का कहना है, "मुझे पता है कि मुझे ठीक होने में अभी बहुत समय लगेगा, जिसमें अतिरिक्त सर्जरी होना भी शामिल है। मैं आगे भी सकारात्मक बनी रहूंगी और शुक्रगुजार रहूंगी कि और ज्यादा बुरा नहीं हुआ।" विंटर की मां का कहना है कि उनकी बेटी चाहती है कि दुनिया इस बात को जाने की शार्क भी अच्छी होती हैं। 

एरिजोना के टकसन में इंटरनेशनल वाइल्डलाइफ म्यूजियम का कहना है कि शार्क द्वारा हमला किए जाने की संभावना चार लाख में लगभग एक है, लेकिन फिर भी ऐसे हमले हो जाते हैं। बीते सितंबर को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक तैराकी की भी शार्क के काटने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed