फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 police workers released after being kidnapped in southern Mexico

southern Mexico: अपहरण हुए सभी 16 पुलिस कर्मचारी रिहा, परिजनों ने लगाया गले

Sat, 01 Jul 2023 12:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

गवर्नर एस्कैंडन ने बताया कि अपहृत 16 सहकर्मियों को शुक्रवार दोपहर रिहा कर दिया गया। हालांकि, अब तक इन पुलिस कर्मचारियों की रिहाई के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।
 

विज्ञापन
16 police workers released after being kidnapped in southern Mexico
MAXICO - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिणी मेक्सिको में अपहरण हुए 16 पुलिस कर्मचारियों को तीन दिनों की कैद के बाद रिहा कर दिया गया है। इसकी जानकारी चियापास राज्य के गवर्नर रुटिलियो एस्कैंडन ने ट्विटर पर दी है।

विज्ञापन

गवर्नर एस्कैंडन ने बताया कि अपहृत 16 सहकर्मियों को शुक्रवार दोपहर रिहा कर दिया गया। हालांकि, अब तक इन पुलिस कर्मचारियों की रिहाई के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

 

बदमाशों की ये थी मांगें

अपहरणकर्ताओं ने चियापास में तीन स्थानीय पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने और स्थानीय गायिका नेयेली सिन्को की रिहाई की मांग की थी। दरअसल, गायिका नेयेली सिन्को का पिछले हफ्ते एक अन्य गिरोह ने अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिहा कर्मचारी ने बताया कैसे वापस लौटे

रिहा हुए एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें एक पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ा गया था। उन्हें नहीं पता था कि वह कहां है। बदमाशों ने एक वैन भी दी थी। साथ ही वैन की चाबी सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक संरक्षण सचिव (एसएसपीवाईपीसी) को देने को कहा गया था। 

जब वे सभी नॉर्थ बेल्टवे पहुंचे, तो सभी 16 कर्मचारियों ने चैन की सांस ली। वह अपने कार्यालय के सामने उतरे थे।


यह है मामला

27 जून यानी मंगलवार को कुछ बंदूकधारी बदमाशों ने ओको कोआउटला-टक्स्टला गुतिरेज राजमार्ग पर एक पुलिस परिवहन ट्रक को रोक कर उसमें सवार 16 पुलिस कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था। हालांकि, ट्रक में पुरुषों के साथ महिलाकर्मी भी मौजूद थीं, लेकिन बंदूकधारियों ने सिर्फ पुरुषों का अपहरण किया था।


अपहरण हुए लोगों में गार्ड और प्रशासनिक कर्मचारी

राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने बताया कि जिन लोगों का अपहरण किया गया था वे एक स्थानीय जेल में काम करते हैं। यह लोग गार्ड या प्रशासनिक कर्मचारी के रूप में वहां पर कार्यरत है। हालांकि वे औपचारिक रूप से राज्य पुलिस द्वारा नियोजित हैं। 


1000 अधिकारी लगाए थे 

अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों की तलाश के लिए पूरी एड़ी चोटी का दम लगा दिया था। उन्होंने एक हजार से अधिक अधिकारियों को तैनात किया। हालांकि, राज्य अभियोजक के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अपहृत लोग एक पिकअप में सवार होकर टक्स्टला गुतिरेज में राज्य पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपने आप वापस लौट आए। 


परिवारों के खिले चेहरे
सबसे अच्छा दृश्य था कि एजेंसी के बाहर जो लोग अपनों के लिए डेरा जमाए हुए थे। उन्होंने जब अपने प्रियजनों को गाड़ी से उतरते देखा तो दौड़कर उन्हें गले से लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed