फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   15 school children hurt in Japan stabbing spree

जापान: स्कूली बच्चों पर चाकुओं से हमला; 11 साल की लड़की समेत दो लोगों की मौत, 17 घायल

Tue, 28 May 2019 09:28 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 28 May 2019 09:28 AM IST
सार

  • दुनिया में सबसे कम अपराध वाले देश में 3 साल बाद बड़ी वारदात
  • हमलावर ने पकड़े जाने से पहले खुद का गला काटा, मौत हुई 
  • 2016 में एक सिरफिरे शख्स ने मानसिक बीमारी से ग्रस्त 19 लोगों की हत्या कर दी थी। 
  • 2008 में एक व्यक्ति ने टोक्यो में लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया था।

विज्ञापन
15 school children hurt in Japan stabbing spree
हमले में 17 लोग घायल - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया में हत्या के सबसे कम मामलों वाले देश जापान में तीन साल बाद बच्चों पर बड़ा हमला हुआ है। हमला कावासाकी शहर में मंगलवार सुबह हुआ। वहां एक स्टॉप पर बस के इंतजार में खड़ी स्कूल की बच्चियों पर दोनों हाथ में चाकू लेकर आए व्यक्ति ने ताबड़तोड़ हमले किए।

विज्ञापन


इस घटना में एक महिला समेत 18 बच्चियां घायल हो गई। उन्हें बचाने आए शख्स सतोशी ओयामा को भी चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायलों में एक 11 साल की लड़की हनाको की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उधर, पुलिस ने हमलावर को पकड़ना चाहा, तो उसने गर्दन पर चाकू चला लिया। इस घटना में वह भी मारा गया।
विज्ञापन


हमले में घायल महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर है। उधर, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, 'हमें बच्चों को किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखना चाहिए। मैंने संबंधित मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे स्कूल आते-जाते समय बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल में तीन बार ऐसी वारदातें 

  • विकसित देशों में जापान ऐसा मुल्क है जहां हिंसा काफी कम होती है। 2018 में एक हमलावर ने बुलेट ट्रेन में एक व्यक्ति को मार दिया था। 
  • 2016 में ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें एक सिरफिरे शख्स ने मानसिक बीमारी से ग्रस्त 19 लोगों की हत्या कर दी थी। 
  • 2008 में एक व्यक्ति ने टोक्यो में लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया था। इस हमले में भी 7 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed