{"_id":"61527ecb8ebc3e0455703680","slug":"15-lakh-applications-for-the-post-of-peon-in-high-court-of-pakistan-as-unemployment-reaches-its-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल-बेहाल: पाकिस्तान में उच्चतम स्तर पर बेरोजगारी दर, चपरासी के एक पद के लिए 15 लाख आवेदन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हाल-बेहाल: पाकिस्तान में उच्चतम स्तर पर बेरोजगारी दर, चपरासी के एक पद के लिए 15 लाख आवेदन
Tue, 28 Sep 2021 08:02 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:02 AM IST
सार
पाकिस्तान में बेरोजगारी दर सबसे उच्चतम स्तर पर है। फोर्थ ग्रेड के एक पद के लिए 15 लाख आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पाकिस्तान में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है। इमरान खान सरकार युवाओं को रोजगार देने में फिसड्डी साबित हो रही है। देश में बेरोजगारी दर इस महीने सबसे उच्चतम स्तर पर है। यहां चतुर्थ वर्ग (चपरासी) पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जिसपर 15 लाख बेरोजगारों ने आवेदन किया है। देश में बेरोजगारी का आलम ऐसा पहले कभी नहीं था। 24 फीसदी से ज्यादा लोग शिक्षत बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
24 फीसदी शिक्षित लोग बेरोजगार
सोमवार किस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स (पीआईडीई) के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में बेरोजगारी दर 16 फीसद तक पहुंच गई है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीआईडीई ने बेरोजगारी की बढ़ती दर की एक गंभीर तस्वीर को उजागर किया है और कहा है कि देश में इस समय कम से कम 24 फीसदी शिक्षित लोग बेरोजगार हैं। योजना और विकास पर सीनेट की स्थायी समिति को अपनी ब्रीफिंग में, पीआईडीई ने कहा कि देश भर में 40 फीसद शिक्षित महिलाएं (स्नातक से कम या स्नातक) भी बेरोजगार थीं।
विज्ञापन
पीआईडीई अधिकारियों के मुताबिक, हाल में हाईकोर्ट में एक चपरासी पद के लिए विज्ञापन निकाला गया था, जिसपर 15 लाख लोगों ने आवेदन किया । अधिकारियों ने कहा कि नौकरी के लिए आवेदन करने वालों में एमफिल डिग्री धारक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकार के स्तर पर ना तो कोई अहम शोध चल रहा है और ना ही इसका उद्देश्य पूरा हो रहा है। हां इतना जरूर है कि देश में कई शोध संस्थान चल रहे हैं।
विज्ञापन
6.9 फीसद फीसद बेरोजगारी दर- सरकार
पाकिस्तान की सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) द्वारा प्रकाशित श्रम बल सर्वेक्षण (एलएफएस) के अनुसार, 2017-18 में पाकिस्तान की बेरोजगारी 5.8 फीसद बेरोजगारी से बढ़कर 2018-19 में 6.9 फीसद हो गई। इसी बीच पीआईडीई के आंकड़ों ने सभी को चौंका कर रख दिया है। पीआईडीई के मुताबिक, 24 फीसदी पढ़े-लिखे युवा आज बेरोजगार हैं।