{"_id":"648079d1ff2b1f007e0c5383","slug":"15-killed-in-truck-and-van-collision-in-bangladesh-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Accident: बांग्लादेश में ट्रक- वैन की टक्कर में 15 लोगों की मौत, ड्राइवर के सोने के कारण हुआ हादसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh Accident: बांग्लादेश में ट्रक- वैन की टक्कर में 15 लोगों की मौत, ड्राइवर के सोने के कारण हुआ हादसा
Wed, 07 Jun 2023 06:07 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:07 PM IST
सार
दुर्घटना सिलहट के एक इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 25-30 निर्माण श्रमिक एक पिकअप वैन में सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे तभी एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में बुधवार को एक ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तकरीबन 15 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना सिलहट में सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 25-30 निर्माण श्रमिक एक पिकअप वैन में सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे तभी एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बचाव कार्य में लगे उस्मानीनगर फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के फखरुल इस्लाम के अनुसार, दुर्घटना ट्रक चालक के सो जाने के कारण हुई। आगे इस्लाम ने कहा कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो हैं।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि ऐसा हादसा पहले कभी नहीं देखा। ऐसा लगता है कि दुर्घटना के समय ट्रक चालक सो रहा था। शायद बालू से लदा ट्रक बहुत तेज गति से चल रहा था, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित हो गया और इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
सिलहट फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के उप निदेशक मोनिरुज्जमां ने कहा कि खबर मिलने के बाद मैं मौके पर गया। सुबह 7 बजे तक 11 शव बरामद किए गए। सिलहट पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त मसूद राणा ने कहा कि शवों को बिना पोस्टमॉर्टम के पीड़ितों के परिवारों को सौंप दिया जा रहा है। सभी पीड़ित निर्माण श्रमिक थे। वे एक पिकअप वैन से मशीनरी के साथ सुबह-सुबह उस्मानीनगर में वेल्डिंग का काम करने जा रहे थे।