{"_id":"62d88ed7f8528c2f843a5761","slug":"14000-cases-of-monkeypox-worldwide-five-deaths-in-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox: दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14000 मामले, अफ्रीका में पांच लोगों मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Monkeypox: दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14000 मामले, अफ्रीका में पांच लोगों मौत
Thu, 21 Jul 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 21 Jul 2022 04:55 AM IST
विज्ञापन
टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14,000 मामलों की पुष्टि की है। वहीं मंकीपॉक्स से अफ्रीका में पांच लोगों की मौत हुई हैं। इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ के महासचिव टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बुधवार को दी।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ ने कहा, हालांकि सभी मौतें अफ्रीका में हुई हैं और यह वह क्षेत्र है जहां ऐतिहासिक रूप से मंकीपॉक्स का प्रकोप पाया गया है। गुरुवार को, डब्ल्यूएचओ एक समिति की दूसरी बैठक बुलाएगा जो यह तय करेगी कि क्या प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता (पीएचईआईसी) का विषय है।
विज्ञापन
तेजी से पैर फैला रहा मंकीपॉक्स
15 जुलाई को डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में मंकीपॉक्स संक्रमण के 11634 मामलों की पुष्टि की थी। गुरुवार को यह आंकड़ा 14 हजार तक पहुंच गया है। इस तरह चार दिनों में संक्रमण के तकरीबन ढाई हजार मामले सामने आए हैं। असल में अभी तक अमेरिका, कनाड़ा में मंकीपॉक्स संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया के 75 से अधिक देशों में अभी तक मंकीपॉक्स संक्रमण रिपोर्ट हो चुका है।
विज्ञापन
महामारी घोषित करने पर फिर विचार कर रहा डब्ल्यूएचओ
मंकीपॉक्स संक्रमण को वैश्विक महामारी घोषित करने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) फिर से विचार कर रहा है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन समिति की बैठक बुलाई है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि अफ्रीका और विकसित देशों में बढ़ते मामले किसी भी समन्वित प्रतिक्रिया को जटिल कर सकते हैं।
बहरहाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14,000 मामलों की पुष्टि की है। वहीं मंकीपॉक्स से अफ्रीका में पांच लोगों की मौत हुई हैं। इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ के महासचिव टेड्रोस अधानोम घेब्रेसियस ने दी।