फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1400 people arrests in Russia, President Putin has rejected the demand of fair elections

रूस में निष्पक्ष चुनाव चाह रहे 1400 लोग गिरफ्तार, मांग खारिज कर चुके हैं राष्ट्रपति पुतिन 

Mon, 29 Jul 2019 06:39 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
1400 people arrests in Russia, President Putin has rejected the demand of fair elections
सांकेतिक तस्वीर

रूस में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शनों का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी मास्को की सड़कों पर उतरकर 3500 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने बल का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। 1400 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सेंट्रल मास्को में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने सिटी हॉल के बाहर के इलाके को बंद कर दिया था, जहां प्रदर्शनकारी इकट्ठा होने की योजना बना रहे थे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि 1400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


रूस में विपक्षी नेताओं ने मेयर कार्यालय के पास विशाल रैली निकालने की चेतावनी दी थी। करीब एक सप्ताह पहले भी 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसी मांग को लेकर राजधानी में प्रदर्शन किया था। विपक्षी नेता एलेक्सी नेवेलनी को बुधवार को गिरफ्तार कर 30 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। हाल के दिनों में नेवेलनी और उनके समर्थकों ने संसदीय चुनाव को लेकर मास्को में कई रैलियां निकाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय चुनाव 8 सितंबर को 

मास्को मुख्यालय में नेवेलनी के संयोजक ओलेग स्टेपानोव ने कहा कि उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निर्दलीय उम्मीदवारों को भी इस साल 8 सिंतबर को होने वाले संसदीय चुनाव में लड़ने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा विपक्षी नेता संसदीय चुनाव मतपत्रों से कराने की मांग कर रहे हैं, जिसे राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन नकार चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed