{"_id":"5f4417d28ebc3e3ca6040251","slug":"14-killed-and-75-injured-in-bomb-attacks-in-south-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में दो आत्मघाती धमाकों में 14 की मौत, 75 जख्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में दो आत्मघाती धमाकों में 14 की मौत, 75 जख्मी
Tue, 25 Aug 2020 01:13 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिणी फिलीपींस के मुस्लिम बहुल प्रांत सुलु की राजधानी जोलो में सोमवार को हुए दो बम धमाकों में 14 लोगों की मौत हो गई और 75 सैनिक, पुलिसकर्मी व आम नागरिक घायल हो गए। दोनों धमाकों को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया है। दूसरा धमाका एक चर्च में हुआ। हमले में आईएस का संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे के आसपास जोलो में एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर धमाका हुआ। पहले विस्फोट के करीब एक घंटे बाद, दूसरा धमाका एक चर्च में हुआ, जो पहले घटनास्थल से लगभग 70 मीटर की दूरी पर है। यहां एक महिला आत्मघाती हमलावर ने धमाके को अंजाम दिया।
विज्ञापन
फिलीपींस के रेडक्रॉस प्रमुख रिचर्ड गॉर्डन ने कहा कि पहले धमाके में विस्फोटक मोटरसाइकिल के अंदर रखे थे, जिसे सैनिकों के एक ट्रक के पास उड़ा दिया गया।
आईएस से जुड़े अबु सय्याफ गुट पर संदेह
इस इलाके में लंबे समय से अबु सय्याफ समूह और सरकार समर्थित सुरक्षा बलों की लड़ाई चल रही है। अबु सय्याफ समूह को आईएस का समर्थन प्राप्त है।