फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   18 dead and 16 missing by typhoon lekima from china

चीन के कई इलाकों में लेकिमा तूफान का कहर जारी, 32 की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

Sun, 11 Aug 2019 09:29 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 11 Aug 2019 09:29 PM IST
सार

  • 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया 
  • 288 उड़ानें अकेले झेजियांग प्रांत में रद्द करनी पड़ी
  • 200 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार तक के लिए रद्द की गईं
  • 200 मकान गिरे, 66300 हेक्टेयर की फसल तबाह
  • 1000 लोग, 153 नौका, 150 फायर इंजन तैनात

विज्ञापन
18 dead and 16 missing by typhoon lekima from china
तूफान (सांकेतिक)

विस्तार

ताइवान के बाद अब शक्तिशाली तूफान ‘लेकिमा’ चीन में तबाही मचा रहा है। शनिवार तड़के तूफान ने चीन के झेजियांग प्रांत में दस्तक दी थी। जिसके बाद 187 किमी प्रतिघंटे की तेज रफ्तार के साथ भारी बारिश भी शुरू हो गई थी। झेजियांग प्रांत में आए इस भीषण तूफान के कारण मरने वालों की संख्या 32 हो गई है, जबकि दर्जनों घायल है। तूफान ने 173,000 हेक्टेयर से अधिक फसलों और 34,000 घरों को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल बचाव अभियान भी जारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तूफान लेकिमा के कारण भारी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। साथ ही भूस्खलन ने नदियों का रास्ता बंद कर दिया है। एनएमसी का कहना है कि तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ने के साथ कमजोर होगा। बता दें कि शुक्रवार को तूफान ताइवान के उत्तरी छोर से होकर गुजरा था, जहां नौ लोग जख्मी हुए थे। तेज हवाओं के चलते हजारों घरों में बिजली प्रभावित हुई थी और 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के पहुंचने से पहले दस लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। इसमें शंघाई के 253,000 लोग शामिल हैं। पूर्वी चीन में हजारों उड़ानें रद करनी पड़ी हैं। अकेले झेजियांग प्रांत में 288 उड़ानें रद हुई हैं। नौका और रेल सेवाएं भी कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं। शानडोंग प्रांत के जिनान शहर में 200 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार तक स्थगित कर दी गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कार्य के लिए 1000 लोगों, 150 अग्निशमन वाहनों और 153 नौकाओं को तैनात किया है। एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मैग्लेव हाईस्पीड रेल सेवा स्थगित कर दी गई है।

शंघाई डिज्नीलैंड को करना पड़ा बंद

शंघाई में शुक्रवार दोपहर से ही लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं और बारिश का असर आम जनजीवन पर पड़ा है। शंघाई डिज्नी रिजॉर्ट और शंघाई डिजनीलैंड को शनिवार को बंद रखा गया। जून, 2016 में खुलने के बाद पहली बार डिज्नीलैंड को खराब मौसम की वजह से एहतियात को तौर पर बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed