{"_id":"68156aa4d536f5db860dcec5","slug":"121-drones-launched-over-russia-following-ukraine-us-mineral-deal-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russo-Ukrainian War: रूस पर छोड़े गए 121 ड्रोन; यूक्रेन और अमेरिका में खनिज समझौते के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russo-Ukrainian War: रूस पर छोड़े गए 121 ड्रोन; यूक्रेन और अमेरिका में खनिज समझौते के बाद हुई कार्रवाई
Sat, 03 May 2025 06:30 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 03 May 2025 06:30 AM IST
सार
रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की अपील के बाद भी युद्धविराम पर कोई पहल नहीं हुई है। इसका एक कारण क्रीमिया और कुर्स्क क्षेत्र भी हैं। क्रीमिया पर रूस का 2014 से कब्जा है, जिसे यूक्रेन वापस पाना चाहता है और कुर्स्क पर रूस में फिर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन की जंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और यूक्रेन के बीच बृहस्पतिवार को हुए खनिज समझौते के बाद देर रात से ही यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ सैकड़ों ड्रोन छोड़े हैं। शुक्रवार को रूसी मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि रूस ने क्रीमिया, काला सागर और देश के अन्य दक्षिणी भागों में रात भर में 121 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया, रूसी सेना ने बृहस्पतिवार रात को यूक्रेनी ड्रोन हमलों की एक शृंखला को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, क्रीमिया के सेवास्तोपोल में 89 फिक्स्ड-विंग ड्रोन को रोका गया, जो रूस के काला सागर बेड़े का मुख्य क्षेत्र है। काला सागर के ऊपर 23 अन्य ड्रोन को मार गिराया गया। मंत्रालय ने कहा कि जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
युद्धविराम पहल नहीं
रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की अपील के बाद भी युद्धविराम पर कोई पहल नहीं हुई है। इसका एक कारण क्रीमिया और कुर्स्क क्षेत्र भी हैं। क्रीमिया पर रूस का 2014 से कब्जा है, जिसे यूक्रेन वापस पाना चाहता है और कुर्स्क पर रूस में फिर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
युद्ध रुकने के आसार नहीं
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि फिलहाल यूक्रेन में जंग थमने के आसार नहीं हैं। जब वेंस से पूछा गया कि क्या अमेरिका को ऐसा कोई रास्ता मिला है जिससे यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से ज्यादा समय से जारी जंग थम जाए? वेंस ने कहा, ये रूस और यूक्रेन पर निर्भर करता है कि वो किसी समझौते पर पहुंचे व युद्ध रोकें।
इसे भी पढ़ें- पहलगाम हमला: साजिश में पाकिस्तानी सेना-ISI भी शामिल, मोबाइल का डाटा खंगाल रही NIA; इन लोगों से हो रही पूछताछ