{"_id":"5fea6a6b176c50517b4c58a3","slug":"12-people-killed-in-an-avalanche-area-near-tehran-in-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान: तेहरान के पास एक पर्वतीय इलाके में हिमस्खलन में 12 लोगों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान: तेहरान के पास एक पर्वतीय इलाके में हिमस्खलन में 12 लोगों की गई जान
Tue, 29 Dec 2020 04:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Dec 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
avalanche
ईरान की राजधानी तेहरान के पास एक पर्वतीय इलाके में कई हिमस्खलनों के चलते 12 लोगों की जान चली गई। एक दिन पहले तेज हवाओं और बर्फबारी के बाद यहां चार अलग-अलग इलाकों में हिमस्खलन हुआ। सरकारी टीवी चैनल की खबर के अनुसार एल्बोरज पर्वतीय श्रृंखला में जहां हिमस्खलन हुए, जहां बड़ी संख्या में लोग पर्वतारोहण के लिए आते हैं।
विज्ञापन
सरकारी टीवी चैनल पर दिखाया गया कि आपात कर्मचारी लापता लोगों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। खबर के अनुसार 11 लोग मृत पाए गए और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। ईरान की रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने हेलीकॉप्टर से बॉडी बैग उतारने वाले बचावकर्मियों की तस्वीरें भी जारी कीं। इससे पहले 2017 में, भी ईरान में दो हिमस्खलन हुए जिनमें 11 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन