फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 people killed in a bank attack in Brazil

ब्राजील : बैंक हमले में एक ही परिवार के पांच बंधक सहित 12 लोगों की मौत

Sat, 08 Dec 2018 10:26 AM IST
भाषा, रियो डि जिनेरो,
भाषा, रियो डि जिनेरो, Updated Sat, 08 Dec 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
12 people killed in a bank attack in Brazil

ब्राजील के मिलाग्रेस शहर में दो बैंकों पर हमले की घटना में पांच बंधकों सहित 12 लोग मारे गए। स्थानीय मेयर लेइलसन लैंडिम ने फोल्हा डि साओ पाउलो समाचार पत्र को बताया कि मारे गए पांचों बंधक एक ही परिवार के थे। ये लोग पास के एक हवाईअड्डे से लौट रहे थे कि तभी कुछ लुटेरों ने इन्हें बंधक बना लिया था। वहीं, सिएरा प्रांत के सुरक्षा मंत्री एन्ड्रे कोस्टा ने एक बयान में कहा कि मारे गए लोगों की शिनाख्त की जा रही है साथ ही मौत की परिस्थितियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बंधकों की मौत किसकी गोली से हुई है। लैंडिम ने पहले कहा था कि प्रारंभिक सूचना से उन्हें लगा था कि ‘‘अपराधियों ने बंधकों को मार दिया और पुलिस ने अपराधियों को ढेर कर दिया।’’ कोस्टा के कार्यालय के अनुसार दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यालय के अनुसार, ‘‘ हथियारों से लैस एक दल शहर में तड़के शहर में घुसा और शहर के मध्य पहुंचकर उसने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। संदिग्धों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई।’’ 
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि गिरोह के छह सदस्य मारे गए और छह अन्य लोग गोलियां लगने से मारे गए। मारे गए 12वें व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। बैंक पर हमला करने में इस्तेमाल हुए तीन वाहन, अनेक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। गिरोह ने मिलाग्रेस में एक ही मार्ग पर स्थित दो बैंकों पर तड़के हमले किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जी1 न्यूज वेबसाइट के अनुसार लुटेरों ने ट्रक लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया और कार को रोका। इस कार में एक परिवार तथा उनके रिश्तेदार सवार थे। ये लोग परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए साओ पाउलो पहुंचे थे। न्यूज वेबसाइट के अनुसार लुटेरों ने पुलिस के आने पार बंधकों की हत्या कर दी और गिरोह के कुछ लोग फरार हो गए। स्थानीय निवासी सैंटा हेलेना ने मीडिया से कहा, ‘‘मैंने इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी। मैं घर में रही, छिपी थी और डरी हुई थी।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed