फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 killed in rain triggered landslide in China

China: चीन में तबाही लेकर आई बारिश, भूस्खलन से मलबे में दबे 21 लोग, 15 की मौत, कई घायल

Sun, 28 Jul 2024 02:24 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Sun, 28 Jul 2024 02:24 PM IST
सार

मध्य चीन के हेंगयांग शहर के युएलिन गांव में पहाड़ पर अचानक आई बाढ़ के कारण सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन हुआ। इसमें एक घर का हिस्सा ढह गया और 21 लोग दब गए। मौके पर बचाव दल ने यहां मलबे में से 15 लोगों के शव निकाले। जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर करीब 250 कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं।

विज्ञापन
12 killed in rain triggered landslide in China
बारिश के बाद भूस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन के एक गांव में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में एक घर गिर गया। इसमें एक परिवार के 21 लोग दब गए। इनमें से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मध्य चीन के हेंगयांग शहर के युएलिन गांव में पहाड़ पर अचानक आई बाढ़ के कारण सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन हुआ। इसमें एक घर का हिस्सा ढह गया और 21 लोग दब गए। मौके पर बचाव दल ने यहां मलबे में से 15 लोगों के शव निकाले। जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर करीब 250 कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि चीन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं देश के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम में अचानक बाढ़ आ गई है। गेमी तूफान के चलते आने वाली चक्रवाती हवाओं के चलते यहां भारी बारिश हुई। हालांकि चीन के कई हिस्से पहले से ही बारिश के चलते बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट पर थे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी कई शहरों में भारी बारिश की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेमी तूफान ने मचाई थी तबाही
चक्रवाती तूफान गेमी ने हाल ही में ताइवान में भीषण तबाही मचाई थी। इस तूफान से ताइवान में आठ लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए। गेमी से एक 64 वर्षीय स्कूटर सवार महिला की मौत हुई है, जिस पर कोहसिउंग इलाके में एक पेड़ गिर गया। वहीं हुआलिएन शहर में 44 वर्षीय एक व्यक्ति के घर की छत गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कोहसिउंग इलाके में ही एक 78 वर्षीय व्यक्ति की भूस्खलन में मौत हुई है। इसी तरह चक्रवाती तूफान से जनित घटनाओं में अलग-अलग इलाकों में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। दो लोगों के शव बाढ़ ग्रस्त खेतों से बरामद किए गए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कुओ नाम का व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। 


कोहसिउंग इलाके में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे ज्यादा (259) लोग कोहसिउंग इलाके में ही चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद ताइनान में 125, ताइचुंग में 120 लोग घायल हुए हैं। तूफान के चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। तूफान के असर से ताइवान के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में अभी भी भारी बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed