फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 lawmakers from Pakistan’s Punjab banned for allegedly using abusive language against CM

Pakistan: पंजाब प्रांत की विधानसभा में 11 विपक्षी नेताओं पर प्रतिबंध, CM के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 09:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 28 Jun 2024 09:16 PM IST
सार

पंजाब प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष मलिक अहमद खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 11 विधायकों पर प्रतिबंध लगाया है। आरोप है कि उन्होंने पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
11 lawmakers from Pakistan’s Punjab banned for allegedly using abusive language against CM
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में विपक्ष के 11 नेताओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। विपक्ष के नेताओं  पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। पंजाब प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष मलिक अहमद खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 11 विधायकों पर प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि पीटीआई के प्रमुख इमरान खान जेल में हैं। मरियम नवाज, तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष नवाज शरीफ की बेटी हैं। इमरान खान ने नवाज शरीफ को ‘चोर’ और मरियम नवाज को ‘चोर की बेटी’ कहा था। 

विज्ञापन


‘विपक्ष के नेताओं ने सदन में दुर्व्यहार किया’
विधानसभा में मरियम नवाज के संबोधन के दौरान पीटीआई के विधायक लगातार अवरोध डाल रहे थे। इसके अलावा उन्होंने मरियम पर जुबानी हमले भी किए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष मलिक अहमद खान ने कहा कि पीटीआई के नेताओं द्वारा सदन में दुर्व्यवहार किया गया और विधानसभा की कार्यप्रणाली का उल्लंघन किया। खान ने आगे कहा कि विपक्ष के नेताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों और धमकियों से भरी भाषा का इस्तेमाल किया।  
विज्ञापन


विपक्ष ने किया विधानसभा अध्यक्ष का विरोध
उधर विपक्ष के नेता मलिक अहमद बछर ने विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा विरोध किया। मलिक ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को यह सजा इसलिए मिली, क्योंकि उन्होंने पंजाब प्रांत की जनता विरोधी बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया था। मलिक ने आगे कहा कि इस तरह की कार्रवाई से विपक्ष के नेताओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के नेताओं ने बजट की प्रतियां फाड़ी और मरियम के संबोधन के दौरान बार बार अवरोध पैदा किया। इसके जवाब में मरियम ने कहा ‘मुझे आपके विरोध प्रदर्शन से फर्क नहीं पड़ता। आप अगले पांच वर्षों तक इसी तरह की हरकतें करते रहेंगे लेकिन, मैं अपना काम करती रहूंगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed