{"_id":"5d05d7f78ebc3e7a494ba2d8","slug":"11-dead-and-25-injured-in-blasts-in-somalia-capital-al-shabab-claimed-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया में आतंकी हमले में 11 की मौत, 25 घायल, अल-कायदा से जुड़े समूह ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोमालिया में आतंकी हमले में 11 की मौत, 25 घायल, अल-कायदा से जुड़े समूह ने ली जिम्मेदारी
Sun, 16 Jun 2019 11:45 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में हुए आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को देश के पुलिस चीफ ने दी है। बताया जा रहा है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े ग्रुप अल-शबाब ने ली है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मामले पर जनरल बशीर अब्दी मोहामेद का कहना है कि पहला कार बम धमाका सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई। वहीं दूसरा कार धमाका हवाईअड्डे के पास हुआ।
अल-शबाब अकसर राजधानी को निशाना बनाता रहा है। हमले के गवाह हुसैन मोहम्मद का कहना है कि उन्होंने कुछ दूरी पर खड़े होकर हमले को देखा। उनका कहना है कि उनके सामने हमले में कई लोगों की मौत हो गई, जिनमें बुजुर्ग भी शामिल थे।
मोगादिशू में अक्तूबर 2017 में भी अल-शबाब ने ही आतंकी हमला किया था। इस हमले में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। हालांकि बीते कुछ सालों में संयुक्त राष्ट्र की सेना ने अल-शबाब के खिलाफ कई एयर स्ट्राइक की हैं, ताकि मध्य और दक्षिणी सोमालिया में इस संगठन के नियंत्रण को सीमित किया जा सके।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को रिपोर्ट में बीते महीने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सिक्योरिटी ऑपरेशन बढ़ाने और अल-शबाब के प्रशिक्षण ठिकानों पर एयर स्ट्राइट की बात कही थी।