{"_id":"5f795a6fca96846290739836","slug":"10-year-old-romeo-cox-travelled-2800-km-from-itlay-to-london-britain-to-meet-his-grandmother","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल का मासूम 2800 किमी पैदल चलकर पहुंचा लंदन, जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
10 साल का मासूम 2800 किमी पैदल चलकर पहुंचा लंदन, जानें इसके पीछे की वजह
Sun, 04 Oct 2020 10:47 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
रोमियो कॉक्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुनियाभर में लॉकडाउन लागू किया गया। इस दौरान ट्रेन, हवाई यातायात और सार्वजनिक वाहनों पर रोक लगा दी गई है। यही हाल यूरोप में भी हुआ, लॉकडाउन के कारण हजारों लोग दूसरे देशों में फंस गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऐसे में लॉकडाउन के दौरान 10 वर्षीय रोमियो कॉक्स अपने पिता के साथ अपनी दादी से मिलने के लिए पैदल ही निकल पड़ा। रोमियो ने अपने पिता के साथ 2800 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान रोमियो ने इटली से ब्रिटेन तक का सफर तय किया। इन दिनों इस बच्चे की कहानी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमियो ने 20 जून को अपने सफर की शुरूआत की। उसने अपने पिता के साथ इटली के सिसली के पलेर्मों से लंदन तक का सफर तय किया। दोनों अपनी यात्रा के दौरान इटली, स्विट्जरलैंड, फ्रांस से गुजरते हुए ब्रिटेन पहुंचे। तीन महीने चलने के बाद दोनों 21 सितंबर को ब्रिटेन पहुंचे।
लंदन पहुचंने पर दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है। आइसोलेशन की अवधि पूरी करने के बाद ही रोमियो अपनी दादी से मुलाकात कर पाएगा। रोमियो और उसके पिता ने अपनी यात्रा के दौरान ‘रेफ्युजी एडुकेशन एक्रोस कंफ्लिक्ट्स’ की मदद के लिए 11.4 लाख रुपये (12 हजार पाउंड) की राशि भी जुटाई है।
यह भी पढ़ें: लाइव शो के दौरान न्यूज एंकर का टूटा दांत, शांतिपूर्वक बताती रहीं खबरें, वीडियो हुआ वायरल