{"_id":"600edb588ebc3e3406244731","slug":"10-workers-killed-in-china-gold-mine-explosions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन : सोने की खदान में दो हफ्ते पहले हुआ था विस्फोट, 10 की मौत और 11 लोगों को बचाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन : सोने की खदान में दो हफ्ते पहले हुआ था विस्फोट, 10 की मौत और 11 लोगों को बचाया
Mon, 25 Jan 2021 08:23 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
मृत मजदूर को निकालते राहतकर्मी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के शानदोंग प्रांत में एक सोने की खदान में विस्फोट के बाद दो सप्ताह से फंसे खनिकों की तलाश करने वाले बचावकर्मियों को 10 शव मिले हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो सप्ताह तक खदान के अंदर फंसे रहने वाले 11 खनिकों को रविवार को बचाया गया। एक खनिक अभी भी लापता है और उसको खोजने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
10 जनवरी को खदान के अंदर विस्फोट होने से उसके बाहर निकलने के रास्ते बंद होने बाद से 22 खनिक उसके अंदर फंस गए थे। कीशिया शहर में यह खदान स्थित है। दो सप्ताह तक फंसे रहने के बाद रविवार को 11 खनिकों को बचा लिया गया। 11 खनिकों को वापस लाने के बाद, बचाव दल फिर से सोने की खदान में गए और उन्हें 10 खनिकों के शव मिले।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शानदोंग प्रांत की राजधानी जिनान के अधिकारियों ने बताया कि सोने की खान में विस्फोट के कारण फंसे खनिकों में से 10 के शव बचाव दल को मिले। खदान में फंसा एक खनिक अभी भी लापता है और उसको खोजने के प्रयास चल रहे हैं। शिन्हुआ की खबर के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन