{"_id":"63d6686c5e428c52cf40513d","slug":"10-students-dead-15-injured-as-boat-capsizes-in-northwest-pakistan-latest-news-update-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में नाव पलटी, 10 छात्रों की मौत, 15 के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में नाव पलटी, 10 छात्रों की मौत, 15 के घायल होने की खबर
Sun, 29 Jan 2023 06:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:07 PM IST
सार
उपायुक्त कोहाट फुरकान अशरफ ने कहा कि नाव में 30 लोग सवार थे और उनमें से अधिकतर बच्चे थे। 16 बच्चों को बचा लिया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
डूबना, drowning
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में रविवार को एक झील में नाव पलट गई। इस दौरान मदरसे के कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में टांडा डैम झील में मदरसा मीरबाश खेल के सात और 14 साल के बीच की उम्र के छात्र एक भ्रमण यात्रा पर थे। इसी दौरान उनकी नाव पलट गई। बचावकर्मियों ने 10 शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त कोहाट फुरकान अशरफ ने कहा कि नाव में 30 लोग सवार थे और उनमें से अधिकतर बच्चे थे। 16 बच्चों को बचा लिया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पाकिस्तानी सेना की बचाव टीमें भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं, जहां बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री केपीके आजम खां ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को आपात राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन