फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   10 Indian-Americans won state and local elections US Election

US Election: 10 भारतीय-अमेरिकियों ने राज्य और स्थानीय चुनाव जीते, जानिए किस शहर से किसने दर्ज की जीत

Fri, 10 Nov 2023 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 06:49 AM IST
सार

पेनसिल्वेनिया में नील मुखर्जी (डेमोक्रेट) ने मोंटोगोमेरी काउंटी कमिश्नर, जबकि इंडियाना में भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. अनिता जोशी ने कार्मेल सिटी काउंसिल सीट की ‘वेस्ट डिस्ट्रिक्ट’ सीट पर जीत हासिल की है। लैंड बैंक के सीईओ अरुणन अरुलमपालम को कनेक्टिकट में हार्टफोर्ड के मेयर के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन
10 Indian-Americans won state and local elections US Election
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में भारतीयों के बढ़ते प्रभाव का असर हाल में हुए स्थानीय व राज्य स्तरीय चुनावों में दिखाई दिया है। इन चुनावों में 10 भारतीय-अमेरिकियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जीत हासिल की है। ज्यादातर भारतवंशी डेमोक्रेट पार्टी से संबंधित हैं।  

विज्ञापन

हैदराबाद में जन्मी गजाला हाशमी तीसरी बार वर्जीनिया की सीनेट के लिए निर्वाचित हुई हैं। सुहास सुब्रमण्यम भी वर्जीनिया की सीनेट के लिए फिर से चुने गए हैं। व्यापार क्षेत्र के दिग्गज कन्नन श्रीनिवासन भारतवंशियों के प्रभुत्व वाले लाउडन काउंटी क्षेत्र से चुने गए हैं। न्यूजर्सी से विन गोपाल व राज मुखर्जी राज्य सीनेट के लिए चुने गए, बलवीर सिंह बर्लिंगटन काउंटी बोर्ड में फिर निर्वाचित हुए। 

विज्ञापन

नील, डॉ. अनीता व अरुणन भी जीते
पेनसिल्वेनिया में नील मुखर्जी (डेमोक्रेट) ने मोंटोगोमेरी काउंटी कमिश्नर, जबकि इंडियाना में भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. अनिता जोशी ने कार्मेल सिटी काउंसिल सीट की ‘वेस्ट डिस्ट्रिक्ट’ सीट पर जीत हासिल की है। लैंड बैंक के सीईओ अरुणन अरुलमपालम को कनेक्टिकट में हार्टफोर्ड के मेयर के रूप में चुना गया है। वह जिम्बाब्वे से अमेरिका आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed