{"_id":"5c16add8bdec2257093c9033","slug":"10-dead-including-six-children-a-fierce-fire-in-homes-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस : घरों में लगी भीषण आग, छह बच्चों समेत 10 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस : घरों में लगी भीषण आग, छह बच्चों समेत 10 की मौत
Mon, 17 Dec 2018 01:26 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रूस के विभिन्न शहरों के घरों में लगी आग की घटनाओं में रविवार को छह बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। रिया नोवोस्ती समाचार समिति की खबरों के मुताबिक, दक्षिणी यूराल पर्वतीय क्षेत्र के बाशकोर्तोस्तान गांव में एक घर में आग लगने की घटना में कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों में से एक की उम्र दो साल थी और दो की उम्र चार साल थी।
विज्ञापन
घटना के समय ये तीनो घर में अकेले थे। इंटरफैक्स संवाद समिति के मुताबिक, दक्षिणी सरातोव क्षेत्र के क्रासनी कुट गांव में रविवार को एक घर में आग लगने की घटना में दो और बच्चों की मौत हो गई। केंद्रीय रूस में स्थित एक गणराज्य तातरस्तान के आपात स्थिति मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कजान शहर में में रविवार को एक घर में आग लगने के कारण एक बच्चे तथा दो व्यस्कों की मौत हो गयी ।
विज्ञापन