{"_id":"5b2ccfee4f1c1b264d8b7d82","slug":"1-000-the-number-to-die-this-year-on-the-main-migratory-route-linking-africa-and-europe-says-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमध्यसागर में इस साल अब तक 1000 शरणार्थी डूबे: यूएनएचआरसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूमध्यसागर में इस साल अब तक 1000 शरणार्थी डूबे: यूएनएचआरसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र के एक निकाय ने बताया है कि लीबिया से समंदर के रास्ते यूरोप जाने की कोशिश में इस साल अब तक कम से कम 1,000 शरणार्थियों की डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
पिछले दो दिन में ही लीबिया के तट के करीब 200 से ज्यादा शरणार्थियों की डूबने से मौत हो गई। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने कल एक बयान में कहा कि समुद्र में हो रही मौतों से वह ‘ स्तब्ध ’ हैं और इन पर काबू पाने के लिए तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
यूएनएचआरसी ने कल एक बयान में कहा कि निकाय समंदर में शरणार्थियों और प्रवासियों की बढ़ती मौतों से निराश है और समूचे भूमध्यसागर में एनजीओ तथा वाणिज्य पोतों की मदद से बचाव प्रयासों को मजबूत करने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग करता है।
विज्ञापन
उ सने कहा कि देशों में शरण लेने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और सुरक्षा की तलाश में समंदर पार करने की कोशिश करने वाले लीबिया के शरणार्थियों को वैकल्पिक रास्ता देना चाहिए। ये सभी कदम समुद्र में जान के नुकसान को कम करने के लिए अहम हैं।
यूएनएचसीआर के मुताबिक , मंगलवार और बुधवार को तीन अलग अलग हादसों में करीब 220 शरणार्थी डूब गए।