{"_id":"7df22b82-b7b4-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"work-habits-to-impress-your-boss-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस को खुश करना चाहते हैं क्या?"}
बॉस को खुश करना चाहते हैं क्या?
ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉस को खुश करने के लिए लोग एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें बॉस को का फैन बना सकती हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले तो बॉस उन कर्मचारियों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, जो एनर्जी और टाइम की बचत करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग हमेशा बॉस की गुड-लिस्ट में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा करने न करने वालों के साथ बॉस का रवैया ठीक उलट देखने को मिल सकता है।
बॉस की भी क्लाइंट्स और दूसरे अधिकारियों के प्रति जवाबदेही होती है। यही कारण है कि वे अपने कर्मचारियों से जिम्मेदारी और समय की पाबंदी की उम्मीद रखते हैं।
विज्ञापन
‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप डेडलाइन से पहले अपना काम खत्म कर देते हैं और पॉजिटिव रिजल्ट दे रहे हैं तो ऑफिस का कामकाज आराम से चलता रहा है।
जिसके कारण बॉस का ध्यान कर्मचारियों की नेगेटिव परफॉर्मेंस की ओर नहीं जाता। सफलता का श्रेय लेना तो ठीक है, लेकिन गलतियों को स्वीकार करना भी जिम्मेदारी को ही निभाना है।
इन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि आपको अपने काम की समझ होनी चाहिए और काम में आपकी दक्षता भी जरूरी है।
किसी भी मीटिंग में जाने से पहले हर संभव इन्फॉर्मेशन जुटा लेना जरूरी होता है।
एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाने वाले लोगों को बॉस खूब पसंद करते हैं। सेल्फ मोटीवेटेड, आत्मविश्वासी और पहल करने वाले उत्साही लोग बॉस की नजर में रहते हैं। उनके कामकाज पर बॉस की निगाह रहती है, जिसके कारण उन्हें जल्दी प्रमोशन मिल जाता है।
देर तक काम करने का मतलब यह नहीं होता कि आप मेहनत से काम कर रहे हैं, बल्कि इसका सीधा अर्थ इस बात से लगाया जाता है कि आपकी दक्षता में कहीं कुछ कमी है। वक्त के साथ चलने वाले लोग हमेशा आगे रहते हैं।
जॉब में रहते हुए अगर आप ताजा खबरों, तकनीक और स्किल्स से अपडेट हैं, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।