फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   Women themselves to blame for lack of career growth?

जानिए, ऑफिस में कौन है महिलाओँ का सबसे बड़ा दुश्मन?

Sun, 02 Jun 2013 05:19 PM IST
न्यूयॉर्क/पीटीआई
न्यूयॉर्क/पीटीआई Updated Sun, 02 Jun 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
Women themselves to blame for lack of career growth?

ऑफिस में काम करने वालों के बीच प्रतियोगिता आम बात है। लेकिन अगर महिलाओं की बात की जाए तो उनका सबसे बड़ा कॉम्पटीशन खुद उनसे होता है।

विज्ञापन


यूं भी आपने सुना होगा कि महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन होती है, हालिया सर्वें ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है।

एक नए सर्वें के मुताबिक, ऑफिस में महिलाएं ही महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब तरक्की की बात आती है।

न्यूयॉर्क डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सर्वें लिंक्डइन प्रोफेशनल वूमेंस नेटवर्क ग्रुप के तकरीबन 954 मेंबर्स पर किया गया।

इसमें पाया गया कि महिला वर्कर्स अपनी तरक्की के दौरान या सैलरी बढ़ने के दौरान आपस में ही एक-दूसरे के लिए समस्याएं खड़ी करना शुरू कर देती हैं।

पिछले साल किसका प्रमोशन हुआ, कितना हुआ, इस तरह की खोजबीन शुरू कर देती है। बहरहाल, तकरीबन 75 फीसदी महिलाएं इस तरह की पूछताछ करने में शामिल होती हैं।

सर्वें में शामिल सदस्यों से जब पूछा गया कि उनके इस तरह के व्यवहार करने का क्या कारण है? तो, 41 फीसदी सदस्यों का कहना है प्रमोशन के अवसर से चूक जाने के कारण वे ऐसा व्यवहार करने लगते हैं।
विज्ञापन


जबकि 30 फीसदी सदस्यों का कहना था कि अपने परिवार और अपने लोगों से दूर होने के डर और संदेह के कारण वे अपना बचाव करने में जुट जाते हैं।

वहीं 20 फीसदी सदस्यों का कहना था कि लंबे समय तक एक ही कंपनी में रहने के दौरान और तरक्की ना होने के कारण वे ऐसा करते हैं।

'वूमेन एंड को, सिटीज' की सीईओ और प्रेजिडेंट लिंडा का ये भी कहना है कि बहुत सी महिलाएं ऐसा तब करती हैं जब उनको महत्ता नहीं मिल रही होती और उनके काम को कम आंका जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed