फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Winter session of Bengal Legislative Assembly will start from November 18

West Bengal: बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से होगा शुरू

Wed, 09 Nov 2022 01:14 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 09 Nov 2022 01:14 PM IST
सार

West Bengal: राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेव चटर्जी के अनुसार, 16 नवंबर को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद ही कह पाएंगे कि शीतकालीन सत्र के दौरान कौन-कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे या सदन में किस पर चर्चा होगी...

विज्ञापन
West Bengal: Winter session of Bengal Legislative Assembly will start from November 18
West bengal assembly - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 30 नवंबर तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने यह जानकारी देते हुए कहा, सत्र के एजेंडे की रूपरेखा को लेकर अगले सप्ताह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। वहीं 16 नवंबर को कार्य मंत्रणा समिति की भी बैठक बुलाई गई है। राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेव चटर्जी के अनुसार, सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों या प्रस्तावों पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 16 नवंबर को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद ही कह पाएंगे कि शीतकालीन सत्र के दौरान कौन-कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे या सदन में किस पर चर्चा होगी। उन्होंने विपक्ष से सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन

हालांकि, विपक्षी दल भाजपा ने कहा है कि यह सत्तापक्ष का कार्य है, जिसे यह सुनिश्चित करना होगा कि विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का मौका मिले। भाजपा के वरिष्ठ विधायक मिहिर गोस्वामी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के मन में विपक्ष के लिए कोई सम्मान नहीं है। वह मनमाने ढंग से सदन चलाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed