फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Tribute to BJP leader, thousands of workers participated in protest march

West Bengal: भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि, विरोध मार्च में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

Thu, 04 May 2023 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 May 2023 07:58 PM IST
सार

गुरुवार को विजय कृ्ष्ण भुइयां को श्रद्धांजलि देने भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भुइयां की शहादत बेकार नहीं जाएगी...

विज्ञापन
West Bengal: Tribute to BJP leader, thousands of workers participated in protest march
West Bengal- भाजपा नेता को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना क्षेत्र में मारे गए भाजपा नेता को गुरुवार को भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को उनका दोबारा पोस्टमार्टम कोलकाता में हुआ था। सोमवार को उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है।

विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, भाजपा के बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां की शहादत बेकार नहीं जाएगी। विजय कृ्ष्ण भुइयां की हत्या सोमवार को अपहरण करने के बाद कर दी गई थी। उनकी पत्नी ने बतााय था कि पहले उनके साथ मारपीट की गई और उसके बाद तृणमूल के कई कार्यकर्ता उसे घर से उठाकर ले गए। बाद में उनकी लाश मिली। पुलिस पर भी मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार को विजय कृ्ष्ण भुइयां को श्रद्धांजलि देने भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भुइयां की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस दौरान पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना के बक्छा में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष विजयकृष्ण भुइया की नृशंस हत्या के विरोध में विधायक अशोक डिंडा सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मयना राजपथ पर आज विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में शुभेंदु अधिकारी, विधायक सुशांत घोष एवं प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष इन्द्रनील खान उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed