फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Monitoring is being done from Drones on the occasion of Hanuman Janmotsav

West Bengal: बंगाल में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आसमान से की जा रही है निगरानी, लोगों के बीच पहुंचे राज्यपाल

Thu, 06 Apr 2023 02:44 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जयंती समारोह के दौरान शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तीन कंपनियों को तैनात करने का निर्देश दिया था। सीआरपीएफ के जवानों को कोलकाता, चंदननगर और बैरकपुर में तैनात किया गया है...

विज्ञापन
West Bengal: Monitoring is being done from Drones on the occasion of Hanuman Janmotsav
West bengal Governor- CV Ananda Bose - फोटो : Agency

विस्तार

कलकत्ता हाई कोर्ट निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हनुमान जंयती के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांति-पूर्वक जुलूस निकाले जा रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जहां-जहां धारा 144 लागू है, वहां पर जुलूस निकाले जाने की मनाही है। जमीन पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी है, तो आसमान से ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बंगाल में पहली बार है जब केंद्रीय बलों की निगरानी में हनुमान जयंती मनाई जा रही है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, राज्या के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज सुबह उत्तर कोलकाता के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और लोगों से मिले। इसके बाद वे इकवालपुर पहुंचे। सड़कों पर लोगों से मिलने मिले। पहुंचे। एक तरबूज की दुकान के पास खड़े हुए, और युवाओं से बातचीत की। लोगों ने कहा कि पहली बार है जब किसी राज्यपाल को इस तरह लोगों के बीच जाते देखा है। लोग भी उनको अपने बीच पाकर काफी खुश थे।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जयंती समारोह के दौरान शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तीन कंपनियों को तैनात करने का निर्देश दिया था। सीआरपीएफ के जवानों को कोलकाता, चंदननगर और बैरकपुर में तैनात किया गया है। दूसरी ओर, कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से हनुमान जयंती त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed