फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Kolkata Film Festival from December 15

West Bengal: कोलकाता फिल्म महोत्सव 15 दिसंबर से, अमिताभ-शाहरुख बिखरेंगे रंग

Tue, 13 Dec 2022 04:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 13 Dec 2022 04:02 PM IST
सार

West Bengal: आठ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में दस स्थानों पर 42 देशों की 52 लघु और डाक्यूमेंट्री सहित करीब 183 फिल्में दिखाई जाएंगी। समारोह में बॉलीबुड अभिनेता बिग बी पत्नी जया के साथ, राज्यपाल सी वी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी उपस्थित रहेंगे...

विज्ञापन
West Bengal: Kolkata Film Festival from December 15
West Bengal: Kolkata Film Festival - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कोलकाता फिल्म फेस्टिवल महोत्सव (केआईएफएफ) का 28वां संस्करण 15 दिसंबर को शुरू होगा और से 22 दिसंबर तक चलेगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में दस स्थानों पर 42 देशों की 52 लघु और डाक्यूमेंट्री सहित करीब 183 फिल्में दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन

बिस्वास ने बताया कि उद्घाटन समारोह नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा और इसमें बॉलीबुड अभिनेता बिग बी पत्नी जया के साथ उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल सी वी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री ने बताया कि समारोह में सबसे पहले ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन वाली बच्चन की 1973 में आयी फिल्म अभिमान दिखायी जाएगी। बच्चन के सिने करियर के प्रदर्शन के तौर पर दीवार और काला पत्थर फिल्में भी दिखायी जाएगी।

विज्ञापन

इस बार महोत्सव में खेल से जुड़ीं सात फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके तहत फिल्म 'चक दे इंडिया', 'महेंद्र सिंह धोनी', 'मैरी कॉम' सहित अन्य फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव के दौरान फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार तरुण मजूमदार, प्रदीप मुखर्जी, शिव कुमार शर्मा और एंजेला लेंसबरी को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी। जबकि एलेन रेसनेस, पियर पावलो पासोलीनी, माइकल कोकयानिस, दिलीप कुमार, असित सेन, ऋषिकेश मुखर्जी, भारती देवी, के असिफ और अली अकबर खान को सेंटेनरी ट्रिब्यूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले वर्ष फिल्म महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ था। इस वर्ष जब हालात बेहतर होने पर इसका 27वां संस्करण 25 अप्रेल होकर एक मई तक चला। उस दौरान उस दौरान फेस्टिवल में 40 देशों की 163 फिल्में दिखाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed