फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Home Minister Amit Shah inaugurated the development works of BSF and Land Ports Authority

West Bengal: गृहमंत्री अमित शाह ने बीएसएफ और लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Tue, 09 May 2023 07:21 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 May 2023 07:21 PM IST
सार

गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएफ की कई योजनाओं का शुभारंभ और भूमिपूजन हुआ है। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया न केवल भारत के अर्थतंत्र को गति देने वाली संस्था है, बल्कि भारत के मैत्री के संदेश की राजदूत भी है...

विज्ञापन
West Bengal: Home Minister Amit Shah inaugurated the development works of BSF and Land Ports Authority
लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विकास कार्यों का उद्घाटन करते अमित शाह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने भी बर्फीली चोटियों से लेकर रेगिस्तान तक, बंगाल की खाड़ी तक हर जगह हमारी भूमि और सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के बिना भारत की भूमि सीमाओं की सुरक्षा की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। शाह ने कहा, जब बीएसएफ का जवान सीमा पर तैनात होता है, तब देश में किसी को भी देश की भूमि सीमाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं होती है। वे उत्तर चौबीस गरगना स्थित आईसीपी पेट्रापोल पर मैत्री द्वार, बीएसएफ के नवनिर्मित बॉर्डर आउटपोस्ट के उद्घाटन और अन्य भवनों का वर्चुअल उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम बंगाल में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, केंद्रीय पत्तन मंत्री शांतनु ठाकुर, लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गृहमंत्री ने सबसे पहले गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएफ की कई योजनाओं का शुभारंभ और भूमिपूजन हुआ है। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया न केवल भारत के अर्थतंत्र को गति देने वाली संस्था है, बल्कि भारत के मैत्री के संदेश की राजदूत भी है। भारत की 15 हजार किलोमीटर लंबी भूमि सीमा और सभी दक्षिणी एशियाई देशों के साथ हमारे सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक बहुत बड़ी संस्था है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 से नई गति, दिशा और और आयाम देने का काम किया है। प्रतिदिन पेत्रापोल पर रोजाना 600-700 ट्रकों से व्यापार होता है। यहां भीड़ की समस्या रहती थी, लेकिन अब यहां दूसरा कार्गो गेट बनने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा, 2016 से 2022 के दौरान दौरान लैंड पोर्ट कार्गो और यात्री के आंकड़ों में काफी वृद्धि हुई है। 2016-17 में 18000 करोड़ रुपये का व्यापार बढ़कर आज 30000 करोड़ रुपये पार कर गया। 2022-23 में लैंड पोर्ट से लगभग 20 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई है। पेट्रापोल में 2021 में पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग बनने के बाद से सालाना पांच लाख यात्री यानि रोजाना लगभग 11000 यात्रियों की आवागमन की सुविधा यहां हुई है।

अमित शाह ने कहा, भारत-बांग्लादेश संबंध साधा संस्कृति, भाषा, कला और जीवन जीवन परंपराओं पर आधारित हैं। भारत और बांगदेश के संबंध कोई तोड़ नहीं सकता। बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में सीमा सुरक्षा बल का स्वर्णिम योगदान रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि आज यहां एक पुलिस स्टेशन भवन, हॉस्टल और बंगाल की सीमा पर 108 करोड़ रुपये की लागत से बीएसएफ के साथ अलग-अलग थानों का उद्घाटन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमा नीति में व्यापार का बहुत महत्व रहा। 15000 किलोमीटर की भारत भूमि की सीमा सात देशों को छूती है। दक्षिण एशिया के सभी देशों के साथ हमारे संबंध और व्यापारिक रिश्ते मज़बूत हों, मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नई नीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि पहले बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, व्यापार, पीपल टू पीपल कनेक्टिविटी और बॉर्डर विलेज डेवलपमेंट की बहुत कमी थी।

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की सीमा सुरक्षा की नीति बहुत स्पष्ट है। केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों मे मज़बूत इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है, सीमावर्ती गांवों में देश के हर गांव जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के प्रयास कर रही है और इन गांवों में कनेक्टिविटी सुधारने पर भी हम काम कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि लैंड पोर्ट्स का विकास ना केवल पीएम मोदी के भारत की पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनने के सपने को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों के लिए भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भारत के पड़ोसी देशों के साथ एक राजदूत की तरह काम करके आगे बढ़ रही है। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए विगत पांच वर्षों में कई इनिशिएटिव लिए गए हैं, जिनमें, पोर्ट ऑटोमेशन सिस्टम, लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, लैंड पोर्ट डिजिटल सिक्योरिटी एंड मॉनिटरिंग सिस्टम, डिजिटल पोर्ट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम, सुविधा पोर्टल, अटारी में एकीकृत जांच चौकी बनाना और अगरतला लैंड पोर्ट पर यात्री सुविधाएं देना शामिल हैं। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई इनिशिएटिव लेकर अपनी स्थापना के सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काफी काम किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed