फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: CM Mamata Banerjee will give two lakh rupees to the families of those killed in election violence

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी का एलान, चुनावी हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये देगी सरकार

Wed, 12 Jul 2023 07:41 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 12 Jul 2023 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि चुनावी हिंसा में जिन 19 लोगों की मौत हुई है, उन्हें 2-2 लाख रुपये मुआवजा और एक स्पेशल होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें टीएमसी के 10 लोग शामिल हैं...

विज्ञापन
West Bengal: CM Mamata Banerjee will give two lakh rupees to the families of those killed in election violence
ममता बनर्जी - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने पंचायत चुनाव के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथी परिवार के एक-एक व्यक्ति को होमगार्ड में नौकरी देने का एलान किया है। इसके साथ ही केंद्र पर उठाए सवाल, पूछा- जब मणिपुर जल रहा था, तो कहां थी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए खुली छूट देने की बात कही।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि चुनावी हिंसा में जिन 19 लोगों की मौत हुई है, उन्हें 2-2 लाख रुपये मुआवजा और एक स्पेशल होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें टीएमसी के 10 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा, हम पार्टी के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे जो मारे गए हैं, उनके परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल पुलिस को हिंसा के पीछे लोगों खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे रही हूं। पुलिस खुल कर हिंसा करने वालों खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा, हिंसा को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ग्रामीण चुनाव 71,000 बूथों पर हुए, लेकिन हिंसा की घटनाएं 60 से अधिक नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब मणिपुर जल रहा था तो कहां थी फैक्ट फाइंडिंग टीम

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, जब मणिपुर जल रहा था तब फैक्ट फाइंडिंग टीम कहां थी। जब एनआरसी के कारण असम जल रहा था तो यह टीम कहां थी? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया? जबकि दो वर्षों के अंदर करीब 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है। उन्होंने कहा, ये भाजपा उकसाने वाली समितियां हैं, फैक्ट फाइंडिंग समितियां नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed