फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: BJP maha rally against panchayat elections violence, thousands of people gathered

West Bengal: पंचायत हिंसा के विरोध में भाजपा की महारैली, जुटे हजारों लोग

Wed, 19 Jul 2023 05:21 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Jul 2023 05:21 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, खूनी सरकार बंगाल में चल रही है। अपने घर को संभाल नहीं पा रही हैं, देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर भाषण दे रही हैं। उन्होंने कहा, यह कैसा पंचायत चुनाव है, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए...

विज्ञापन
West Bengal: BJP maha rally against panchayat elections violence, thousands of people gathered
BJP Rally - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत हिंसा के विरोध में बंगाल भाजपा ने बुधवार को महा रैली का आयोजन किया। पंचायत चुनाव हिंसा को लेकर आज कोलकाता में भाजपा सड़क पर उतरी। रानी रासमणि एवेन्यू में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली धर्मतला तक जाएगी। इस दौरान भाजपा के नेताओं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूरे प्रदेश भाजपा के नेता एकजूट होकर इस महारैली प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, खूनी सरकार बंगाल में चल रही है। अपने घर को संभाल नहीं पा रही हैं, देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर भाषण दे रही हैं। उन्होंने कहा, यह कैसा पंचायत चुनाव है, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए। अगर इसे खूनी सरकार नहीं कहेंगे, तो किसे कहेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा ने तय किया है कि 21 जुलाई को पूरे प्रदेश में बीडीओ ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और सांसद दिलीप घोष एक साथ एक मंच पर हैं। जुलूस शुरू होने से पहले मंच पर दिलीप घोष ने भाषण दिया। शुभेदु अधिकारी ने बेंगलुरू में विपक्षी गठबंधन बैठक को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भी 19 जनवरी को कोलकाता में इसी तरह का सर्कस हुआ था। उस समय इसका नाम संयुक्त भारत रखा गया था। इसका दुष्परिणाम पूरे देश की जनता ने देखा है। उन्होंने ईडी, सीबीआई से बचने के लिए फाइव स्टार मीटिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed